-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Rajasthan Barmer Bus Accident Boy Head Cut Off By Animal Ambulance
गुटखा थूंकने की कीमत मौत! बस से बाहर निकाला मुंह तो सड़क पर जा गिरा सिर, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह
- Written By: सौरभ शर्मा
Barmer Accident: Rajasthan के बाड़मेर में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक बच्चे ने गुटखा थूंकने के लिए मुंह बाहर निकाल तो उसका सिर धड़ से कटकर सड़क पर गिर गया।

राजस्थान में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajasthan Barmer Horrific Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर किसी की भी रूह कांप जाएगी। यहां एक 17 साल के लड़के की एक बेहद खौफनाक हादसे में मौत हो गई। वह एक प्राइवेट बस में सफर कर रहा था, लेकिन एक छोटी सी गलती ने उसकी जान ले ली। हादसा इतना भीषण था कि लड़के का सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर जा गिरा और बस के अंदर खून ही खून फैल गया। यह घटना बाड़मेर के धनाऊ थाना क्षेत्र के आलमसर गांव के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, 17 साल का रहमतुल्लाह अपने बीमार पिता के लिए दवा लेने बाड़मेर आ रहा था। वह बस में सबसे पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे, आलमसर गांव के पास उसने थूकने के लिए अपना मुंह खिड़की से बाहर निकाला ठीक उसी वक्त, सामने से आ रही एक सरकारी पशु एंबुलेंस तेजी से बस के पास से गुजरी और ये खतरनाक हादसा हो गया। इससे पहले कि रहमतुल्लाह कुछ समझ पाता, उसका सिर एंबुलेंस से टकराया और कटकर अलग हो गया।
बस के अंदर मच गई चीख-पुकार
जैसे ही एंबुलेंस से सिर टकराकर अलग हुआ, रहमतुल्लाह का धड़ वाला हिस्सा बस में ही गिर गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। पूरी गाड़ी में खून फैल गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत बस रुकवाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों, बस और एंबुलेंस, को जब्त कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: आतंकियों का साथ दे रही कांग्रेस? चिदंबरम के बयान पर सियासी घमासान; मोदी के मंत्री का बड़ा हमला
घर का सबसे बड़ा सहारा था रहमतुल्लाह
SHO गोविंदराम ने बताया कि मृतक की पहचान बीसासर निवासी रहमतुल्लाह (17) के रूप में हुई है। वह अपने पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता बीमार रहते हैं और छोटा-मोटा काम करके ही घर का गुजारा चलाते हैं। रहमतुल्लाह अपने पिता की दवा लेने ही घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौट सका। SHO ने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने अपनी शिकायत में बस और एंबुलेंस, दोनों के ड्राइवरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rajasthan barmer bus accident boy head cut off by animal ambulance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














