इधर कफ सिरप कांड में उछल रहा नाम…उधर हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, मुश्किल में बाहुबली धनंजय सिंह!
Uttar Pradesh News: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह का नाम एक तरफ कफ सिरप तस्करी कांड में उछल रहा है। दूसरी तरफ शनिवार को इलाबाहाद हाई कोर्ट ने उनकी अपील खारिज करते हुए झटका दे दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
धनंजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dhananjay Singh: वाराणसी के नदेसर शूटआउट के गैंगस्टर केस में पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह को हाई कोर्ट से झटका लगा है। हाई कोर्ट ने 23 साल पुराने इस केस में आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। शूटआउट में धनंजय सिंह, उनके गनर और ड्राइवर घायल हुए थे।
इस केस में पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। ट्रायल कोर्ट ने केस की सुनवाई के बाद आरोपियों को बरी कर दिया था। पूर्व सांसद ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसने शनिवार को अपील खारिज कर दी।
अपील ठुकराते हुए क्या बोला HC?
हाई कोर्ट ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध सिर्फ राज्य और समाज के खिलाफ होते हैं, किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं। 23 साल पुराने केस पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि सिर्फ राज्य के पास असामाजिक गतिविधियों को रोकने और रोकथाम के उपाय करने का अधिकार है, किसी व्यक्ति के पास यह अधिकार नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
बलिया में खूनी तांडव: पत्नी से विवाद का ऐसा खौफनाक अंत; मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा
यूपी: बर्थडे मनाने पहुंचे दोस्तों में खूनी संघर्ष, आपसी झगड़े में 3 युवकों की गोली मारकर हत्या, केक बना कारण!
हरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
आखिर क्या है नदेसर शूटआउट?
4 अक्टूबर 2002 को वाराणसी के कैंट थाना इलाके के नदेसर में टकसाल सिनेमा हॉल के पास उस समय के विधायक धनंजय सिंह की कार पर जान से मारने के इरादे से हमला किया गया था। कहा जाता है कि हमले में AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।
धनंजय सिंह भी हुए थे घायल
इस घटना में धनंजय सिंह, उनके गनर, ड्राइवर और दूसरे लोग घायल हो गए थे। धनंजय सिंह ने बाहुबली विधायक अभय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, सतेंद्र सिंह और कई दूसरे लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: ‘बाबरी विध्वंस’ के दिन CM योगी का बड़ा ऐलान, काशी-मथुरा को लेकर दिया बड़ा बयान, UP में बढ़ी उथल-पुथल
इसी साल अगस्त में वाराणसी के स्पेशल जज ने साक्ष्य के अभाव में चारों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया था। धनंजय सिंह ने ट्रायल कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन अब वहां से भी उन्हें झटका लगा है और अदालत ने अपील खारिज कर दी है।
कफ सिरप कांड में उछल रहा नाम
कफ सिरप कांड में आरोपी आलोक सिंह पूर्व सांसद धनंजय सिंह का करीबी था। कफ सिरप कांड में सिंह का नाम सामने आने के बाद पूर्व सांसद ने पूरे मामले से खुद को अलग कर लिया, लेकिन इंटरनेट पर मौजूद कई फोटो और वीडियो से उनके करीबी रिश्ते का पता चला। जिसके चलते मामले में उनका नाम उछल रहा है।
