UP उपचुनाव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, बोले- जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है
उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है। पूरा भाजपा संगठन उपचुनाव को लेकर सक्रिय हो गया है, इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
फाइल फोटो: ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री यूपी [स्रोत: ANI]
लखनऊ: उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव को लेकर न्यूज़ एजेंसी ANI से कहा कि भाजपा उपचुनावों को लेकर पूरी तरह से तैयार है। डिप्टी सीएम पाठक ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि हमारे प्रत्याशी 9 की 9 सीटों पर विजय दर्ज करेंगे।
उपचुनाव में जीत की बात करते हुए डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि भाजपा उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हमारे प्रत्याशी 9 की 9 सीटों पर विजय दर्ज करेंगे। पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास और कानून-व्यवस्था पर हम जनता के बीच में हैं। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “भाजपा उपचुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। हमारे प्रत्याशी 9 की 9 सीटों पर विजय दर्ज करेंगे। पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास और कानून-व्यवस्था पर हम जनता के बीच में… pic.twitter.com/O5RMqrfokd — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2024
पाठक ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की गरीब कल्याण की योजनाएं जन-जन तक पहुंची है। अपने बयान में डिप्टी सीएम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के विकास और कानून-व्यवस्था पर हम जनता के बीच में है।
सम्बंधित ख़बरें
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
अखिलेश यादव माफी मांगें! ब्राह्मणों के अपमान पर भड़कीं मायावती, चुप्पी पर उठाए सवाल, यूपी की राजनीति में भूचाल
‘महंगाई मैन मोदी ने जनता पर हंटर चलाया’, पेट्रोल-डीजल और CNG के दाम बढ़ने पर हमलावर हुईं विपक्षी पार्टियां
प्रदेश में भाजपा के माहौल और उपचुनाव में जनता के रुख को लेकर पाठक ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पूरा भाजपा संगठन गंभीरता से काम में जुटा हुआ है, बीजेपी के कार्यकर्ता हर बूथ तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर सजा मिस इंडिया का ताज , बोलीं- बचपन का सपना हुआ सच
हालांकि बीजेपी के लिए उपचुनाव की यह राह इतनी भी आसान नहीं है, क्योंकि इधर अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी भी चुनावी समर में कूद चुकी है। बीतें लोकसभा चुनाव में मिली सफलता से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है और उपचुनाव में सपा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर लगातार काम कर रहे है।
