Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिन्यूएबल एनर्जी में UP की सबसे लंबी छलांग, 850 एकड़ जमीन पर लगेगा सोलर पावर प्लांट, जानें क्या होगा फायदा?

Sitapur Solar Power Project News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 850 एकड़ भूमि पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम सहित 250 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना की जाएगी।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 09, 2026 | 05:30 PM

सीतापुर सोलर पॉवर प्रोजेक्ट (फोटो सोर्स- आईएएनएस)

Follow Us
Follow Us:

Defence Ministry NTPC Solar Plant: रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी रक्षा भूमि के अधिकतम उपयोग की पहल के तहत, केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सोलर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को दी गई। मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीतापुर (पूर्व छावनी क्षेत्र) में लगभग 850 एकड़ रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी जमीन पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम सहित 250 मेगावाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्थापना सरकारी कंपनी एनटीपीसी के माध्यम से की जाएगी।

बिजली खरीद की खर्च में आएगी कमी

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रक्षा बलों के लिए दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के अलावा, इस परियोजना से रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए पारंपरिक ग्रिड बिजली की खरीद पर होने वाले खर्च में काफी कमी आने की उम्मीद है। इससे परियोजना की अवधि के दौरान सरकारी खजाने में बचत होगी।

Raksha Mantri Shri @rajnathsingh has approved the first large-scale Solar-BESS project on defence land at Sitapur, Uttar Pradesh. Developed by NTPC, the 250 MW renewable energy initiative will strengthen energy security for defence establishments across the state while delivering… pic.twitter.com/gLuIEwnOyJ — Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) June 9, 2026

सम्बंधित ख़बरें

जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा

दीदी छोड़ मोदी के शरण में बागी… दिल्ली की सीक्रेट मीटिंग पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- दबाव में है लोकतंत्र

अब बर्फबारी भी नहीं रोक पाएगी लद्दाख का रास्ता, जोजिला सुरंग का ब्रेकथ्रू हुआ सफल; भारत ने रचा इतिहास

मोदी कैबिनेट से 12 मंत्रियों की होगी छुट्टी… राज्यसभा चुनाव के बाद होगा फैसला, जानिए किसे किया जाएगा शामिल?

रक्षा प्रतिष्ठानों को मिलेगा लाभ

एनटीपीसी लिमिटेड रक्षा प्रतिष्ठानों के लिए सबसे अनुकूल ऊर्जा मूल्य निर्धारण और बचत सुनिश्चित करने हेतु प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से इस परियोजना को कार्यान्वित कर रही है। यह परियोजना रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय और रक्षा संपदा महानिदेशालय के साथ बेहतर समन्वय में कार्यान्वित की जाएगी।

यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी नवाचार और पर्यावरणीय स्थिरता का संगम है, जो रणनीतिक हितों की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों के समर्थन में अपनी संपत्तियों का लाभ उठाने के लिए रक्षा मंत्रालय की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

ये भी पढ़ें- जो बोया, वही काट रहीं दीदी… TMC की टूट पर कांग्रेस ने ली चुटकी, बोले- नीतीश को रोकने की भुगत रहीं सजा

रिन्यूएबल एनर्जी में प्रदेश की बड़ी छलांग

परियोजना पूरी होने पर सीतापुर सोलर पावर प्रोजेक्ट रक्षा भूमि पर स्थापित देश की सबसे महत्वपूर्ण रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में से एक के रूप में उभरेगी और परियोजना के रक्षा क्षेत्र में भविष्य की सौर-सह-भंडारण परियोजनाओं के लिए एक मानदंड स्थापित करने की उम्मीद है। इस परियोजना के लिए रक्षा मंत्रालय, एनटीपीसी, रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय और डीजीडीई परियोजना के समय पर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए बेहतर समन्वय में कार्य करेंगे।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Defence ministry sitapur solar power project ntpc uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 05:30 PM

Topics:  

  • Defence Sector
  • Latest News
  • Solar Power Project
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.