- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Covid Vaccination Of Children In The Age Group Of 12 14 Started Cm Yogi Adityanath Boosted The Enthusiasm Of Children
12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण शुरू, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
- Written By: दिपक.पांडे

Representative Pic
लखनऊ : कोरोना (Corona) से बचाव के लिए 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण (Vaccination) बुधवार (Wednesday) से शुरू हो गया। विशेष मौके पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ (Lucknow) के सिविल हॉस्पिटल (Civil Hospital) पहुंचकर टीका लगवाने आए बच्चों से भेंट की और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के खिलाफ भारत पूरी मजबूती से लड़ रहा है। दुनिया ने भारत के कोविड प्रबंधन की न केवल मुक्त कंठ से प्रशंसा की है बल्कि अपनाया भी है।
उत्तर प्रदेश की स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण की ‘4टी’ नीति को हमने ईमानदारी से लागू किया, नतीजा उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1000 से भी कम रह गई है। टेस्ट, ट्रेस, और टीका में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर कब शुरू हुई और कब समाप्त हो गई, पता ही न चला और अब जबकि विशेषज्ञ चौथी लहर की आशंका जता रहे हैं, तब भी प्रदेश पूरी मजबूती के साथ लड़ाई के लिए तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
‘ये मेरी नई हिंदी की कॉपी..’, आशियाना जला पर हौसला नहीं! अग्निकांड के बाद पढ़ने बैठी लखनऊ की ये बहादुर बेटी
झाड़-फूंक के बहाने ले गया और उतार दिया मौत के घाट, पिता ने बेटी का घोंटा गला; सामने आई हैरान करने वाली वजह
Lucknow: फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, नैमिष नगर और काकोरी में 80 बीघा अवैध साम्राज्य पर चला एलडीए का पंजा
47% किशोर टीके की डबल डोज के सुरक्षा कवर में हैं
सीएम ने बताया कि प्रदेश में अब तक 29 करोड़ 54 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 103% से अधिक वयस्क लोगों ने पहली खुराक प्राप्त कर ली है, जबकि 82% लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। इसी प्रकार, प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र फ्रंट लाइन वर्कर, पुलिसकर्मी, गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों में से 97% लोगों को टीका लग चुका है। जबकि 15-17 आयु वर्ग में 1 करोड़ 29 लाख 22 हजार से अधिक यानी 92% किशोरों ने टीके की पहली खुराक ले ली है और 65 लाख 50 हजार यानी 47% किशोर टीके की डबल डोज के सुरक्षा कवर में हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने टीकाकरण कार्यक्रम को चरणबद्ध ढंग से आगे बढ़ाते हुए 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जताया। साथ ही जानकारी दी कि इस आयु वर्ग में लगभग 84 लाख 64 हजार बच्चों का टीकाकरण होना है, जिसके लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। ‘सबको टीका-मुफ्त टीका’ का संकल्प पूरा होगा।
Covid vaccination of children in the age group of 12 14 started cm yogi adityanath boosted the enthusiasm of children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिकी दूतों के आने से पहले ही इस्लामाबाद से निकले अराघची, क्या पाकिस्तान की मध्यस्थता में पड़ गई दरार?
Apr 25, 2026 | 08:43 PMछत्तीसगढ़ में माओवाद का खात्मा! हेमला इय्थु समेत 47 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, भारी हथियार बरामद- PHOTOS
Apr 25, 2026 | 08:40 PMकुंभारी में विज्ञान और नवाचार केंद्र की स्थापना, राज्य का 7वां अत्याधुनिक केंद्र
Apr 25, 2026 | 08:33 PMविरोधी पक्षनेता और पार्षदों के खिलाफ शिकायत, मामला मनपा में कक्ष का ताला तोड़ने का
Apr 25, 2026 | 08:28 PMमंगेश जोशी महाराष्ट्र राज्य पर्यटन निदेशालय के निदेशक नियुक्त, किया पदभार ग्रहण
Apr 25, 2026 | 08:28 PMसोयाबीन दर पहुँचे 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक, फिर से दरों में वृद्धि शुरू
Apr 25, 2026 | 08:26 PMकिन्हीराजा गाँव बनेगा सर्वांगीण विकास का मॉडल, वाशिम जिलाधिकारी कुंभेजकर का प्रतिपादन
Apr 25, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














