Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय, ये होंगी सुविधाएं

  • By अमन दुबे
Updated On: Mar 12, 2023 | 03:30 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने हालिया प्रस्तुत आम बजट 2023-24 में शिक्षा विभाग (Education Department) के लिए 2000 करोड़ रुपए की धनराशि (Funds) देने का प्रावधान किया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों (Operated Council Schools) के लिए एक हजार करोड़ रुपए से प्रत्येक विकास खंड में एक-एक (कुल 880) मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को विकसित किया जाएगा। योगी सरकार की मंशा आगामी 3 वर्षों में लगभग 4000 (प्रत्येक विकास खंड में 4-5) अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को विकसित करने की है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना बना ली है, जिस पर आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के इन विद्यालयों को अपग्रेड कर योगी सरकार न सिर्फ प्रत्येक छात्र तक उत्तम शिक्षा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, बल्कि उन्हें विद्यालय में वे सभी सुविधाएं भी मुहैया कराने का उद्देश्य है जिसकी मदद से उनका कौशल विकास हो सके और वे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें।   

प्रथम चरण में 704 परिषदीय विद्यालयों को किया जाएगा अपग्रेड 

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के अनुसार बजट में किए गए इस प्रावधान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण विकासखंड से जगह की उपलब्धता, व्यवहारिकता और महत्तम सामाजिक लाभ के दृष्टिगत प्रत्येक विकासखंड से एक कंपोजिट विद्यालय का पारदर्शितापूर्ण चयन किया जाएगा। इन विद्यालयों को तय मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया जाएगा और मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय का दर्जा प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक कंपोजिट विद्यालय में लगभग 1.42 करोड़ रुपए से अवस्थापना सुविधाओं को अपग्रेड किए जाने का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार से प्रथम चरण में बेसिक शिक्षा विभाग के लिए आवंटित बजट 1,000 करोड़ रुपए से लगभग 704 परिषदीय विद्यालयों को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।

प्रत्येक विद्यालय में होंगे 450 छात्र-छात्राएं 

मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के अंतर्गत पहले से संचालित परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्रेड लर्निंग कांसेप्ट के आधार पर अपग्रेड किया जाएगा। इन विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप बच्चों का समावेशी और कौशल विकास को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इन विद्यालयों के अपग्रेडेशन के बाद प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 के लिए प्रति वर्ग पृथक-पृथक कक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को लगभग 450 छात्र-छात्राओं की क्षमता के साथ विकसित किया जाएगा। इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण बौद्धिक विकास को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक परिवेश के लिए तैयार किया जाएगा, जहां पहले से निर्मित समस्त सुविधाओं और कक्षा का सुदृढ़ीकरण करते हुए जल एवं स्वच्छता संबंधी अवस्थापना सुविधाओं को भी अपग्रेड किया जाएगा। 

इन सुविधाओं से लैस होंगे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय

5 कक्षों से युक्त अभ्युदय ब्लॉक, जहां होंगे 

एक साथ बैठकर पुस्तकें पढ़ने के लिए समर्पित और समृद्ध बाल मैत्रिक फर्नीचरयुक्त पुस्तकालय।
लैंग्वेज लैब की सुविधा के साथ कंप्यूटर लैब। 
रोबोटिक्स लर्निंग, विज्ञान और गणित विषयों के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट प्रयोगशाला।
डिजिटल लर्निंग के लिए इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड और वर्चुअल कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट क्लास। 
शौचालय सुविधा के साथ स्टाफ रूम।
  • बाल वाटिका। 
  • पोषण वाटिका।
  • वाई-फाई और ऑनलाइन सीसीटीवी सर्विलांस। 
  • बाल सुलभ फर्नीचर और मॉड्यूलर डेस्क-बेंच। 
  • सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मी की तैनाती। 
  • खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हॉल। 
  • सोलर पैनल और वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना। 
  • आरओ और यूवी वॉटर प्लांट, मिड-डे-मील किचन और डायनिंग हॉल, वॉशिंग एरिया, मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट की इंटीग्रेटेड व्यवस्था। 
  • आधुनिक अग्निशमन यंत्र।

Council schools of uttar pradesh will be upgraded with one thousand crores these will be the facilities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2023 | 03:30 PM

Topics:  

  • Yogi Government

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल में सड़ रहे निर्दोष! टेक फेलियर पर SC ने योगी सरकार को लताड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.