Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस का ‘धन्यवाद समारोह’ : भीषण गर्मी के चलते कार्यक्रम स्थान में बदलाव

अमेठी में कांग्रेस के 11 जून को होने वाले 'धन्यवाद समारोह' के स्थान में बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी के चलते अब यह कार्यक्रम अमेठी के तिलोई विधान सभा क्षेत्र के हिमाचल का पुरवा की जगह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में होगा।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jun 10, 2024 | 03:29 PM

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमेठी : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के अमेठी में 11 जून को होने वाले ‘धन्यवाद समारोह’ के स्थान में बदलाव किया गया है। अब यह कार्यक्रम अमेठी के तिलोई विधान सभा क्षेत्र के हिमाचल का पुरवा की जगह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में होगा।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल ने बताया कि मंगलवार 11 जून को अमेठी में फुरसतगंज के नजदीक हिमाचल का पुरवा में अपराह्न तीन बजे ‘धन्यवाद समारोह’ आयोजित होना था मगर भीषण गर्मी को देखते हुए इसके स्थान में बदलाव किया गया है। अब यह समारोह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

हाल ही में सम्पन्न लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली की सीट बरकरार रखी, वहीं अमेठी सीट भाजपा से छीन ली है। लम्बे समय तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधित्व वाली रायबरेली सीट पर इस बार राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और तीन लाख 90 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। दूसरी ओर, अमेठी में नेहरू—गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक लाख 67 हजार से अधिक मतों से पराजित करके यह सीट एक बार फिर कांग्रेस की झोली में डाल दी। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से छह पर जीत हासिल हुई जबकि बाकी 11 स्थानों पर उसके पार्टी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।

सम्बंधित ख़बरें

Ravi Kishan Statement: रवि किशन ने तोड़ी धारणा, बोले- टीवी एक्टर्स को कभी नहीं किया गया नजरअंदाज

स्मृति ईरानी ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का किया सपोर्ट, विवाद के बीच फिल्म की तारीफ में लिखा खास नोट

सोशल मीडिया पर हो रही टीवी की तुलसी की साड़ियों की तारीफ, जानें कौन डिजाइन कर रहा पारंपरिक साड़ी

स्मृति ईरानी का गोलगप्पा प्रेम, पटना में चुनाव प्रचार के दाैरान सड़क पर खड़े होकर खाए गोलगप्पे

Congress thanksgiving ceremony in rae bareli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2024 | 03:29 PM

Topics:  

  • Lok Sabha Election 2024
  • Smriti Irani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.