Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में कांग्रेस के इस दांव ने बढ़ा दी ‘बाबा’ की टेंशन…2027 में होगा असली ‘खेला’, बढ़ गई मायावती की भी धड़कन!

यूपी कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर विधान सभा चुनावों में टिकट चाहिए तो अपने क्षेत्र में पार्टी के पंचायत उम्मीदवारों को जिताएं। जो जितना सफल होगा, उसकी दावेदारी उतनी ही पुख्ता होगी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 26, 2025 | 11:51 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: कांग्रेस में विधानसभा चुनावों में टिकटों की रेस पंचायत चुनावों से ही शुरू हो जाएगी। यूपी कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अगर विधान सभा चुनावों में टिकट चाहिए तो अपने क्षेत्र में पार्टी के पंचायत उम्मीदवारों को जिताएं। जो जितना सफल होगा, उसकी दावेदारी उतनी ही पुख्ता होगी। उत्तर प्रदेश में अगले साल मार्च और अप्रैल में पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं।

मिशन 2027 में लंबी छलांग लगाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस पंचायत चुनावों को ‘टेकऑफ बोर्ड’ की तरह देख रही है। वह चाहती है कि पंचायत चुनावों में वह अच्छा प्रदर्शन करे ताकि विधानसभा चुनावों में उसे फायदा मिल सके। कांग्रेस एक तरफ तो बूथ स्तर तक संगठन बनाने के लिए 100 दिनों का कार्यक्रम तय करके आगे बढ़ रही है।

यूपी कांग्रेस ने दिया स्पष्ट संदेश

कांग्रेस ने विधान सभा चुनावों में पार्टी की उम्मीदवारी चाहने वालों को भी साफ कर दिया है कि वे पंचायत चुनावों पर अभी से ध्यान केंद्रित करें। जिन्हें भी पार्टी अपना प्रत्याशी बनाए, उसे जिताने का हर संभव प्रयास करें। जो भी अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार जिता सकेगा, उसकी उस विधान सभा में टिकट की दावेदारी उतनी ही पुख्ता हो जाएगी।

जानि क्या कुछ बोले अजय राय?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने साफ तौर पर कहा है कि पंचायत चुनावों को पार्टी बेहद गंभीरता से ले रही है। जो भी लोग टिकट चाहते हैं वे अपने क्षेत्र में पंचायत के पार्टी उम्मीदवारों को जिताकर लाएं। इसे उनकी दावेदारी में एक पैमाने की तरह देखा जाएगा।’

पंचायत चुनाव में मजबूत दावेदारी

कांग्रेस के इस दांव पर सियासी जानकारों का कहना है कि पार्टी इस तरह से अपने नए बन रहे संगठन का तो परीक्षण करेगी ही साथ ही उम्मीदवारी की आस लगाए बैठे लोगों के मार्फत पंचायत चुनावों में मजबूत दावेदारी भी पेश करेगी। जिसका फायदा 2027 विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।

क्यों अहम होते हैं पंचायत प्रतिनिधि?

ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों की सबसे छोटी इकाई में से एक है। इन चुनावों में दावेदारों और खासकर विजेताओं के वोटरों का उनसे सीधा ताल्लुक होता है। यही स्थिति ब्लॉक क्षेत्र प्रतिनिधियों की होती है। इस लिहाज से जब विधान सभा चुनाव होते हैं तो ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख दावेदारों के लिए वोट ट्रांसफर करवाने में अहम भूमिका रखते हैं।

कांग्रेस सांसद नीति आयोग पर जमकर बरसे, हंगर इंडेक्स में पाकिस्तान से भी पीछे; राहुल की वजह से PM मुख्यमंत्रियों को…

कांग्रेस के दांव ने बढ़ाई विरोधियों की टेंशन

यही वजह है कि कांग्रेस के इस दांव ने विरोधियों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। क्योंकि जिस मंशा से पार्टी ने यह नई चाल चली है वह अगर कामयाब हुई तो अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की कुर्सी ख़तरे में नजर आएगी। इसके साथ ही मायवती की बीएसपी की भी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

Congress strategy up panchayat elections to target assembly polls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 11:47 AM

Topics:  

  • Ajay Rai
  • BJP
  • BSP
  • Congress
  • UP Politics
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार चुनाव की तारीखों का काउंटडाउन शुरू! एक तरफ ECI की बैठकें, दूसरी तरफ भाजपा का महामंथन

2

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

3

भाजपा युवा मोर्चा यवतमाल जिला कार्यकारिणी घोषित, पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान

4

‘देशविरोधी ताकतों के इशारों पर…’, कोलंबिया में दिए बयान पर सियासी वार, ‘कांग्रेस मनोरोगी पार्टी’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.