BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
Jitu Patwari Target BJP: इंदौर में बढ़ते जलसंकट को लेकर जीतू पटवारी ने BJP सरकार और महापौर पर निशाना साधा है। उन्होंने महेंद्र हार्डिया का धन्यवाद करते हुए मेयर को 'मजबूरी का महापौर' बताया।
- Written By: सजल रघुवंशी
जीतू पटवारी (फोटो- सोशल मीडिया)
Jitu Patwari On Indore Water Crisis: इंदौर में बढ़ते जलसंकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार, नगर निगम प्रशासन और महापौर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इंदौर-5 से भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि अब केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि भी शहर की बदहाल जल व्यवस्था से असंतुष्ट हैं।
पटवारी ने कहा कि विधायक महेंद्र हार्डिया ने जिस स्पष्टता के साथ जल संकट की वास्तविकता को स्वीकार किया है, उससे बीजेपी को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदौर जैसे बड़े शहर में लोग पानी के लिए परेशान हैं, कई क्षेत्रों में टंकियां पूरी तरह नहीं भर रही हैं और कई जगहों पर दिनों तक जलापूर्ति बाधित है, लेकिन सरकार इस समस्या का ठोस समाधान निकालने में विफल साबित हो रही है।
जीतू पटवारी ने महापौर पर साधा निशाना
बता दें कि इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर के महापौर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘मजबूरी का महापौर’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की जल व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पटवारी ने कहा कि जो इंदौर कभी देश की पहली ‘वॉटर प्लस सिटी’ के रूप में पहचाना जाता था, आज वहां हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग पानी के लिए टैंकरों और पाइपलाइनों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।
सम्बंधित ख़बरें
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
भोपाल: जीतू पटवारी के वेयरहाउस को लेकर फिर गरमाई सियासत, निगम अध्यक्ष संजय नगायच ने किया पलटवार
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया का किया धन्यवाद
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया का धन्यवाद किया है। दरअसल, महेंद्र हार्डिया ने कुछ समय पहले ही गहराते जलसंकट को लेकर खुलकर नाराजगी जताई थी।
मैं इंदौर-05 से @BJP4MP विधायक श्री महेंद्र हार्डिया जी को धन्यवाद देता हूं और यह कहना भी चाहता हूं कि – “सूखे कंठों की कहानी को सच/साहस के साथ कैसे कहा/स्वीकारा जाता है, @BJP4India को इनसे जरूर सीखना/समझना चाहिए!” इंदौर देख रहा है, कितना भीषण जलसंकट है! कैसे “मजबूरी का महापौर”… pic.twitter.com/AZj1zvKcqn — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) May 18, 2026
यह भी पढ़ें: MP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
ऐसी खराब जल व्यवस्था नहीं देखी- महेंद्र हार्डिया
इंदौर के वार्ड 41 में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया ने शहर में गहराते जलसंकट को लेकर खुलकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि अपने दो दशक लंबे राजनीतिक करियर में उन्होंने कभी भी ऐसी खराब जल व्यवस्था नहीं देखी। विधायक ने यहां तक कहा कि अगर वे जनता की जगह होते तो रोज महापौर के घर जाकर धरना देते।
