स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी का तोहफा, लखनऊ के इन सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए नहीं लेने होंगे टिकट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य के लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक छोटा तोहफा दिया है। उन्होने इस दिन राजधानी लखनऊ के 15 सिनेमाघरों को जनता के लिए बिल्कुल प्री कर दिया है। इस दिन इन सिनेमाघरों में फिल्म देखने के कोई भी पैसे नहीं लगेंगे।
- Written By: शानू शर्मा
योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने राज्य के जनता को एक छोटा तोहफा दिया है। इन दिन उन्होंने 15 सिनेमाघरों को जनता के लिए बिल्कुल फ्री कर दिया है। इन सिनेमा घरों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को फिल्म देखने के लिए कोई भी टिकट नहीं लेने होंगे।
स्वतंत्रता दिवस को सरकारी छुट्टी होती है। वहीं ज्यादातर प्राइवेट कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को छुट्टी देते हैं। ऐसे में लोग अक्सर इस दिन को खास बनाने के लिए अपने परिवार के साथ बाहर घूमने जाते हैं। सीएम योगी ने उनके खुशी में थोड़ी और खुशी को जोड़ते हुए लखनऊ के 15 सिनेमा घरों को बिल्कुल फ्री कर दिया है।
इन सिनेमा घरों में नहीं मिलेंगे टिकट
स्वंतत्रता दिवस के मौके पर सिनेमा घरों में बच्चों के लिए भी सीटें आरक्षित की गई है। सरकार ने 30 फीसदी सीटें सीनियर सिटीन, 30 फीसदी सीटें स्कूल और कॉलेज के छात्र और 10 फीसदी सीटें दिव्यांग हेतु आरक्षित किया है। इसके अलावा 30 फीसदी सीटे सामान्य लोगों के लिए रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
3 दिन तक नशीली कॉफी पिलाई…UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, शिवम और शनि यादव ने बना के रखा था बंधक!
2 घंटे का सफर अब सिर्फ 45 मिनट में, जल्द शुरू होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, PM मोदी आज कर सकते हैं उद्घाटन
CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले UPSSSC अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, CM योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र
लखनऊ के वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर, सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर, सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर, पी वी आर सहारागंज, पी वी आर सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर, पी वी आर फिनिक्स, आलमबाग, पी वी आर लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी, INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग, INOX उमराव, निशातगंज, INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड, INOX एमराल्ड, आशियाना, INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार, मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा, अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार और एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर सिनेमा हॉल को फ्री कर दिया गया है।
विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
डीएम द्वारा विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इन 15 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को फ्री फिल्में दिखाई जाएगी। जिसमें सभी वर्गों के लिए सीट आरक्षित किए गए हैं। इस विज्ञप्ति में लोगों की सहायता के लिए कुछ नंबर भी दिए गए हैं। जिसमें एस.सी.सिंह बिसेन (7376113756), पीयूष कुमार यादव (9450730345), पंकज रावत (9519442055), अमित कुमार प्रथम (8112445694) और अमित कुमार द्वितीय (9559290999) का नंबर शामिल है।
