15 अगस्त से पहले UPSSSC अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, CM योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र

योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि योगी सरकार विगत साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है।
CM योगी आदित्यनाथ ने बांटे नियुक्ति पत्र
CM योगी आदित्यनाथ ने UPSSSC अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम योगी को धन्यवाद दिया है। लोकभवन सभागार में मंगलवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए जिसे पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र पाकर किसी अभ्यर्थी ने अपने पिता के सपने के पूरा होने की बात बताई तो किसी ने अपने परिश्रम की कहानी सुनाई। ज्यादातर अभ्यर्थियों की जुबां पर 2017 के बाद से सरकारी नौकरियों में आई पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए सीएम योगी के प्रति आभार था।

योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रही है। स्वयं सीएम योगी अधिकारियों से विभागों में रिक्त हुए पदों की बराबर जानकारी लेते रहते हैं और रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का समय-समय पर निर्देश भी देते हैं।

6 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

इसी का परिणाम है कि योगी सरकार विगत साढ़े सात साल में साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रही है। योगी सरकार ने संविदा के माध्यम से 3.75 लाख से अधिक युवाओं को भी नौकरी से जोड़ा है। साथ ही दो करोड़ लोगों को निजी क्षेत्र व MSMEके अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराया है। इसी का नतीजा है कि 2016 में प्रदेश की जो बेरोजगारी दर 16 प्रतिशत थी, वो घटकर 2.4 रह गई है।

15 अगस्त से पहले दिया बड़ा तोहफा

सीएम योगी के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद राज्य मंडी निरीक्षक के पद पर चयनित हुईं वाराणसी की दीप्ति राय ने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया। दीप्ति ने कहा कि 15 अगस्त से पहले सीएम ने हम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दीप्ति ने कहा कि पूरी भर्ती निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से हुई है। वहीं, मंडी निरीक्षक के पद पर चयनित हुए प्रतापगढ़ के रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली सरकारों में भर्ती परीक्षाएं किसी न किसी वजह से फंस जाती थीं। उनका परिणाम नहीं आ पाता था, लेकिन सीएम योगी के शासनकाल में समय पर परीक्षा और परिणाम आ रहे हैं। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार। मंडी पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त हुए अंकित गुप्ता ने भी सीएम योगी का आभार जताया। अंकित ने कहा कि यह भर्ती बिना किसी लेनदेन के संपन्न हुई है। परीक्षा में पूरी शुचिता एवं निष्पक्षता का पालन भी किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com