केजरीवाल की राह पर सीएम योगी! ‘मिशन मैदान’ का दिखने लगा असर… दिल्ली की तरह चमकेंगे यूपी के सरकारी स्कूल
उत्तर प्रदेश जैसे बड़े सूबे में सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन सभी चुनौतियों से सीएम योगी बारी-बारी से निपट रहे हैं। कानून व्यवस्था के बाद अब उनकी नजरें प्रदेश के सरकारी स्कूलों पर है।
- Written By: Saurabh Pal
लखीमपुर खीरी के सरकारी स्कूल, सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊ/लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश जैसे बड़े सूबे में सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन सभी चुनौतियों से सीएम योगी बारी-बारी से निपट रहे हैं। कानून व्यवस्था के बाद अब उनकी नजरें प्रदेश के सरकारी स्कूलों पर है। केजरीवाल की तरह सीएम योगी भी सरकारी स्कूलों क्रांतिकारी बदलाव चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के लिए मिशन मैदान योजना शुरू की गई है, जिसके सकारात्मक प्रभाव भी दिखने शुरू हो गए हैं।
लखीमपुर खीरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार “मिशन मैदान” को सफलतापूर्वक अपनाते हुए जिले के एक हजार परिषदीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाले खेल मैदान विकसित किए हैं। इन खेल मैदानों के माध्यम से बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। “मिशन मैदान” के सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखने लगे हैं। जिले का निपुण असेसमेंट रैंक 72वें स्थान से 26वें स्थान पर आ गया है। साथ ही, स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 12% बढ़ गई है। एक साल पहले यह अनुपात 57.24% था, जो अब बढ़कर 69.40% हो गया है।
अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क की सीख
सम्बंधित ख़बरें
PCS-2026 का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर भर्ती; 27 जुलाई तक करें आवेदन
आगरा में PWD की खुली पोल! दूसरे दिन उखड़ी सड़क, पार्षद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि “मिशन मैदान” के अंतर्गत बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क को विकसित करने के लिए यह पहल की गई थी। जिले के 765 विद्यालयों में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के खेल मैदान बनाए गए हैं, जबकि 205 विद्यालयों में हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के मैदान तैयार किए गए हैं।
रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन की भी हुई शुरुआत
खेलों को और बढ़ावा देने के लिए 30 विद्यालयों में रूफटॉप इनडोर गेमिंग जोन विकसित किए गए हैं, जहां बच्चे चेस, कैरम, माइंड गेम, सिमेट्री गेम और टेबल टेनिस खेल सकते हैं। अब लखीमपुर खीरी के परिषदीय विद्यालयों में बच्चे हर सुबह 30 मिनट की खेल गतिविधि से दिन की शुरुआत कर रहे हैं। इससे न केवल उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो रहा है, बल्कि एकाग्रता और सीखने की क्षमता भी बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनरेगा से मिला सहयोग, गांवों में बढ़ा रोजगार
इस योजना को सफल बनाने में मनरेगा और स्थानीय संसाधनों की बड़ी भूमिका रही है। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिला, जिससे आर्थिक सशक्तिकरण को भी बल मिला। डीएम की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब प्रशासन, समुदाय और सरकार मिलकर काम करें, तो असंभव भी संभव हो सकता है। “मिशन मैदान” केवल खेल परियोजना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम वर्क जैसी जरूरी योग्यताओं का विकास करने का सशक्त माध्यम बन गया है। यह उन बच्चों के लिए नई उड़ान लेकर आया है, जिन्हें पहले खेल सुविधाओं का अवसर नहीं मिल पाता था। लखीमपुर खीरी की यह पहल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई है।
