Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी ने अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि, कारगिल युद्ध के शहीद वीरों के परिवारों को किया सम्मानित

करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित 'रजत जयंती समारोह' को संबोधित करते हुए कहा कि करगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था लेकिन किन्तु युद्ध का परिणाम क्या होगा यह हमारे बहादुर जवानों ने तय किया।

  • By शानू शर्मा
Updated On: May 03, 2025 | 11:30 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: आज का दिन सभी देशवासियों के लिए एक खास दिन है। 1999 के बाद हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में जीत कर आने वाले भारतीय जवानों के नाम जश्न मनाया जाता है। इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन देश के हर नागरिक भारत की सेना के ऊर्जा और जज्बे को सलाम करते हैं।

वहीं इस देश के प्रधानमंत्री इस युद्द में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख के द्रास पहुंचकर शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने आतंकियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मैं आतंकवाद के इन संरक्षकों को बताना चाहता हूं कि उनके नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय जवानों के शौर्य की प्रशंसा की।

परिवार को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंट्रल कमांड, कैंट के सूर्या सभागार में करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित ‘रजत जयंती समारोह’ को संबोधित करते हुए कहा कि ”करगिल युद्ध भारत पर थोपा गया था लेकिन किन्तु युद्ध का परिणाम क्या होगा यह हमारे बहादुर जवानों ने तय किया।” यहां जारी एक बयान के अनुसार योगी ने करगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिन वीर नारियों और परिवारों ने करगिल युद्ध में अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, आज उन्हें सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

सम्बंधित ख़बरें

महिला IAS के घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रात के अंधेरे में ऐसे हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा ऐलान! सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1200 से अधिक पदों पर होगी बंपर भर्ती

इधर 7 महीने से नियुक्ति पत्र के लिए चक्कर काट रहे डॉक्टर…उधर योगी सरकार ने निकाली 1200 नई भर्ती

योगी की पाती में CM Yogi ने किया डिजिटल अरेस्ट से सावधान, ठगी के खेल से जनता को बचने के दिए टिप्स

सीएम योगी ने कहा ,‘‘ देश की सीमा की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है। हमारा जवान किसी भी युद्ध या सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद होता है, तो राज्य सरकार की ओर उसके परिवार को आज 50 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। साथ ही उस परिवार के एक सदस्य की नौकरी भी व्यवस्था सुनिश्चित की है।”

कई लोग रहें मौजूद

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय के पिता, राइफलमैन सुनील जंग की माता, नायक आबिद खान की माता, नायक रामकेश चंद्र यादव की पत्नी, नायक राजेंद्र यादव की पत्नी, लांस नायक अशोक कुमार यादव के बेटे, ब्रिगेडियर अखिल कुमार सिन्हा, कर्नल प्रभात रंजन, कर्नल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कौशिक, कर्नल क्षितिज श्रीवास्तव, नायक जितेंद्र सिंह और सिपाही विनोद कुमार दुबे को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अमर जवानों के स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cm yogi paid tribute to the immortal soldiers honored the families of the martyred heroes of the kargil war

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2024 | 01:22 PM

Topics:  

  • CM Yogi Adityanath
  • Kargil War
  • Uttar Pradesh
  • Vijay Diwas

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.