- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Has Set The Agenda For 2027 Pda And Constitution Crossed Out Rahul Akhilesh
CM योगी ने सेट कर लिया 2027 का एजेंडा! PDA और संविधान की निकाली काट, क्या करेंगे राहुल-अखिलेश?
UP Politics: योगी आदित्यनाथ ने 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद 'बंटोगे तो कटोगे' नारे से हिंदू वोटर्स को एकजुट किया और उपचुनाव में सफलता पाई।
- Written By: अर्पित शुक्ला

CM योगी, अखिलेश यादव और राहुल गांधी
नवभारत डेस्क: 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और अयोध्या की सीट पर भी कमल नहीं खिला। इसके बाद विपक्ष ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आने वाले चुनाव भी पीडीए के फॉर्मूले पर ही लड़ा जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले जातिगत जनगणना, पीडीए तथा संविधान बदलने की जो बातें विपक्ष ने उठाईं, उसका फायदा उनको मिला। खासकर यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनके उभरी। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कहा जाने लगा कि बीजेपी अपने मतदाताओं को ये समझाने में नाकाम रही कि विपक्ष का नैरेटिव गलत है। साथ ही जातिगत जनगणना, पीडीए और संविधान परिवर्तन पर जो भ्रम फैला, उसकी वजह से भी हिंदू वोट में बिखराव देखने को मिला।
2024 की जीत सिर्फ एक तुक्का
लोकसभा चुनाव के बाद विपक्ष के इस दांव की पहली अग्नि परीक्षा उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर थी और योगी आदित्यनाथ को भी ये साबित करना था कि विपक्ष की जीत सिर्फ एक तुक्का है, वहीं समाजवादी पार्टी के लिए जीत इसलिए भी जरूरी थी, जिससे वो यह साबित कर सके कि उसका पीडीए हिट फॉर्मूला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा तथा कांग्रेस के इस दांव को कुंद करने के लिए जो फार्मूला अपनाया, उसकी शुरुआत आगरा से हुई थी। योगी आदित्यनाथ ने हिंदू मतदाताओं को एकजुट करने के लिए आगरा के एक कार्यक्रम में नारा दिया कि “बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे.” योगी का ये नारा सुपरहिट रहा। उन्होंने बांग्लादेश हिंसा का हवाला देते हुए इस नारे को यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में भी खूब उठाया।
सम्बंधित ख़बरें
इधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान
Ranchi में माओवादी नेता की इलाज के दौरान मौत, Narendra Modi हत्या साजिश मामले से था जुड़ा
मुंबई के मालाड में भारी बवाल! दो गुटों में जमकर हुई मारपीट के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, इलाके में फोर्स तैनात
80 के दशक में रोपा गया पौधा…आज कैसे बन गया सियासी बरगद? जनसंघ से मोदी युग तक BJP की सफलता के टर्निंग प्वाइंट
महाकुंभ पर आर-पार
अब जब सभी पार्टियां 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटे हैं, ऐसे में विपक्ष खासकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सरकार को महाकुंभ में अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार हमलावर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके को भी हथियार बना लिया और सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सपा और अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ को जिसने जिस नजर से देखा, उसको वैसा ही नजर आया। गिद्धों ने वहां लाश देखी, सुअरों ने गंदगी, लेकिन किसी ने सनातन धर्म की सुंदरता नहीं देखी। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में जाति का भेदभाव मिट गया और किसी ने किसी से उसकी जाति नहीं पूछी और यही बात विपक्ष को खटक रही है।
देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
हिंदुओं को बांटने का एजेंडा तार-तार!
मुख्यमंत्री के ये दोनों स्पीच इतने पावरफुल हैं कि वे विपक्ष के उस एजेंडे को तार-तार कर रहे हैं जिसमें उसकी कोशिश हिंदुओं को बांटने की है। दोनों ही भाषणों में उन्होंने सनातन के माध्यम से हिंदू मतदाताओं को एकजुट किया। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने भी सोमवार को भागलपुर दौरे पर भी महाकुंभ और सनातन पर सवाल उठाने वालों पर करारा प्रहार किया था। अब देखना होगा कि बीजेपी इन मुद्दों के साथ 2027 की रेस जीत पाती है या विपक्ष सत्ता से बाहर करने में सफल होता है।
Cm yogi has set the agenda for 2027 pda and constitution crossed out rahul akhilesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra में समुद्री सुरक्षा मजबूत, MDA सिस्टम से 32,000 जहाजों की होगी निगरानी
Apr 06, 2026 | 09:01 AMAmitabh Bachchan Habits: ‘काम न करूं तो दिन लगता है अधूरा’, अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी फिट लाइफ का राज
Apr 06, 2026 | 08:59 AMइधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान
Apr 06, 2026 | 08:57 AMChhatrapati Sambhajinagar में दर्दनाक हादसा, हसूल तालाब बना मौत का कुंड, एक दिन में 4 मौतें
Apr 06, 2026 | 08:51 AMपुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा
Apr 06, 2026 | 08:43 AMRanchi में माओवादी नेता की इलाज के दौरान मौत, Narendra Modi हत्या साजिश मामले से था जुड़ा
Apr 06, 2026 | 08:33 AMCSK को रौंदकर टॉप पर पहुंची RCB, लगातार तीसरी हार के बाद चेन्नई पर मंडरा रहा खतरा, देखें प्वाइंट्स टेबल का हाल
Apr 06, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM












