सीएम योगी की कांवड़ियों से अपील; कहा- आप राम के वंशज और भोले के भक्त है कांवड़ यात्रा में अनुशासन बनाएं रखें
CM Yogi Adityanath:मुख्यमंत्री योगी ने शामली में कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। CM ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर हुड़दंग से बचें व विरोधियों को बदनाम करने का मौका न दे।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Yogi Adityanath Statement For Kanwar Yatra: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों से अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने के लिए अपील की। सीएम ने कहा कि छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी भी तरह का हुड़दंग करने से बचे। क्योंकि विरोधी दल इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी कांवड़ संघों से विनम्र अपील करूंगा कि याद रखे हम सब श्रीराम के वंशज, श्रीकृष्ण के अनुयायी और भोले शंकर के भक्त हैं। इसलिए राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला और शंकर की समरसता और जीवंतता हमेशा हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती।
धैर्य और अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में धैर्य और अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। कांवड़ यात्रा के दौरान अगर कहीं कोई हुड़दंग या अनुशासनहीनता हुई तो इस प्रकार के दृश्यों को हमारे विरोधी दल नोट करके रखें और फिर कांवड़ यात्रा को पहले की तरह किसी न किसी तरीके से प्रभावित करने की कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
UP ने मारी बाजी! पीएम सूर्य घर योजना के तहत देश में दूसरा सबसे बड़ा राज्य बना उत्तर प्रदेश
सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, शामली-बिजनौर-गाजियाबाद को देंगे 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
मौलाना जर्जिस अंसारी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद, फलाहारी महाराज ने सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा: नाला खुदाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान, टला बड़ा हादसा
सीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए सरकार कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और उनकी भक्ति को साकार करने के लिए हर सहयोग करेगी। डबल इंजन की सरकार आस्था का सम्मान करती है और पुष्पवर्षा करती है।
आस्था की वकालत करने वाले पहले रामभक्तो पर गोली चलाते थे
बता दें कि मुख्यमंत्री का यह बयान हाल ही में मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज आस्था की वकालत कर रहे हैं यही लोग पहले ‘जय श्रीराम’ बोलने पर लाठी मारते थे और रामभक्तो पर गोली चलाते थे।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का तीन जिलों का दौरा आज, शामली-बिजनौर-गाजियाबाद को देंगे 2500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
वे लोग कांवड़ यात्रा को भी प्रतिबंधित करते थे और कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन भी रोकते थे। रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकलने नही दिया जाता था। उन्होंने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और युवाओं के लिए चौधरी चरण सिंह ने जो सपना देखा था उसे आज डबल इंजन की सरकार पूरा करने का कार्य कर रही है।
सीएम ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में 581 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कुल 2,452 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। बता दें कि इन परियोजनाओं का लाभ शामली, बिजनौर और गाजियाबाद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विकास और लोककल्याण की परियोजनाएं ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
