-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Sharp Attack On Samajwadi Party
‘सपा के अंदर घुस चुकी है औरंगजेब की आत्मा’ विपक्ष पर सीएम योगी का तीखा प्रहार
- Written By: अभिषेक सिंह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सपा बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है। पिछले कुछ दिनों में बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले जितने भी दरिंदे पकड़े गए हैं, उन सबके संबंध समाजवादी पार्टी से हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है। पिछले कुछ दिनों में बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले जितने भी दरिंदे पकड़े गए हैं, उन सबके संबंध समाजवादी पार्टी से हैं। उन्होंने कहा कि अपने संस्कार के अनुरूप सपा के नेता भारत की धर्म और संस्कृति के प्रतीक धर्माचार्यों को माफिया बोल रहे हैं। इनके अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा भस्मासुर हैं, जब भी जनता ने इन्हें शक्ति प्रदान की इन्होंने उसी शक्ति का दुरुपयोग जनता की आस्था पर प्रहार करने के लिए किया।
सीएम योगी बुधवार को गाजियाबाद के रामलीला ग्राउंड घंटाघर में आयोजित वृहद रोजगार मेला के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र, 632 लाभार्थियों को 327 करोड़ से अधिक का ऋण एवं 6,000 से अधिक युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन्स का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में आयोजित हो रहे रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन रोजगार को एक नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को आज भी 2017 के पहले की सरकारों की कारगुजारियां याद आती हैं।
यह भी पढ़ें:– ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मायावती का समर्थन, जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्यों लिया यह डिसीजन?
सम्बंधित ख़बरें
2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
सीएम योगी ने कहा कि माफिया और दंगाई विपक्षियों की कमाई का जरिया थे, जब किसी की कमाई पर हमला होता है तो उसका गैंग लीडर उग्र हो जाता है। फिर वह सामान्य शिष्टाचार को भूलकर अनर्गल प्रलाप करने लगता है। माफिया और दंगाई के गायब होने से आज उनके आका परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस जाति के नाम पर वर्ग संघर्ष कराकर दंगाइयों को लूटपाट करने की छूट देंगे। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाजवादी पार्टी के इस मॉडल को ध्वस्त करने का कार्य करेगी।
पूरवर्ती सरकारें करती थीं शोषण
सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें प्रदेश के युवाओं का शोषण करती थीं। बहन बेटी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी। उन्होंने कहा कि आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी का सम्मान होता है। युवाओं के लिए रोजगार है तो किसान भी आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि अगर किसी ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया तो उसके भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई युवाओं के सपने में रोड़ा बनने का कार्य करेगा तो सरकार उस रोड़े को जड़ से उखड़कर फेंक देगी और उसकी संपत्ति को जब्त कर गरीबों में बांट देगी।
सपा-कांग्रेस पर शायराना तंज
सीएम योगी ने अपने संबोधन में शायरी के माध्यम से भी कांग्रेस और सपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि- नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पे चांद-सितारों की बात करते हैं। वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं…। सीएम योगी ने आगे कहा कि कांग्रेस और सपा ने उत्तर प्रदेश को सिर्फ लूटा है। आज दो लड़कों की जोड़ी प्रदेश को गुमराह करने के लिए आई है। अपने परिवार के सिवाय इन्होंने किसी का कभी हित नहीं किया है।
7.5 साल में बदली गाजियाबाद की तस्वीर
सीएम योगी ने कहा कि साढ़े सात वर्ष पहले गाजियाबाद में गंदगी का अंबार था, अराजकता थी, माफिया की समानांतर सरकार चलती थी, गुंडा टैक्स वसूला जाता था। वहीं डबल इंजन सरकार में आज गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बन चुका है। आज यहां 12 लेन का हाइवे है। देश की पहली रैपिड रेल और मेट्रो है, जल्द ही एम्स दिल्ली का सेटेलाइट सेंटर यहां शुरु करने जा रहे हैं। आज गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का पोटेंशियल बनता जा रहा है, जहां निवेश, रोजगार और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर सब कुछ है। गाजियाबाद दुग्धेश्वर महादेव का सुंदरीकरण किया गया है।
यह भी पढ़ें:– ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को मिली मोदी कैबिनेट की मंजूरी, विरोधी दलों में बौखलाहट
Cm yogi adityanath sharp attack on samajwadi party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM













