- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Says Prime Minister Narendra Modi Has Fill Countrymen Minds New Confidence
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के मन में भरा नया आत्मविश्वास: सीएम योगी आदित्यनाथ
- Written By: साक्षी सिंह

UP CM Yogi Adityanath File Photo
- सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना हमारा सौभाग्य: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई
लखनऊ, 17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 140 करोड़ जनमानस के मन में जहां एक नया आत्मविश्वास भरा है, वहीं वैश्विक मंच पर भी भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत के नागरिकों के प्रति भी एक सम्मान का भाव दुनिया के अंदर देखने को मिला है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हजरतगंज के जीपीओ पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के अवलोकन पर कही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन पर प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की ओर उन्हे जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम और दीर्घ जीवन की कामना की।
हमारा सौभाग्य कि पीएम संसद में करते हैं देश का प्रतिनिधित्व
उन्होंने कहा कि देश की संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, यह हम सबका सौभाग्य है। पिछले साढ़े नौ वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 140 करोड़ की देश की आबादी ने एक नए भारत को उभरते और आगे बढ़ते हुए देखा है। वहीं दुनिया ने भी एक नए भारत का दर्शन किया है। आजादी के बाद पहली बार बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके तक पहुंचना, अपनी अभिनव योजनाओं के माध्यम से गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं और युवाओं के लिए जो कार्यक्रम पिछले साढ़े नौ वर्ष में प्रारंभ हुए हैं, इन्होंने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करने का कार्य किया है।
सीएम योगी ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार किसान के साथ कृषि को शासन के एजेंडे की प्राथमिक सूची में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हे स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, पीएम मुद्रा की योजनाएं, बेटियों और महिलाओं के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत अनेक योजनाओं के जरिये देशवासियों के जीवन में व्यापक परिवर्तन करके एक नया आत्मविश्वास भरा है।
पूरे विश्व में योग को वैश्विक मान्यता मिलना, कोरोना महामारी के दौरान दुनिया भर में आयुष पद्धति के प्रति रुझान बढ़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उभरते भारत की नयी तस्वीर को दर्शाता है। वहीं काशी में काशी विश्वनाथ धाम, उत्तराखंड के चार धाम, सोमनाथ का पावन मंदिर और महाकाल का महालोक, इन सबको अपने सामने वर्तमान पीढ़ी एक नए रूप में देख रही है। यही नहीं अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण विरासत के प्रति सम्मान और अटूट आस्था का भाव प्रदर्शित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
HBD Murali Vijay: चुभ गई पिता की डांट…17 साल की उम्र में छोड़ा घर, फिर संघर्ष के दम पर कमाया नाम
जन्मदिन विशेष: राजनयिक से देश की पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष तक, जानिए भारतीय राजनीति के इस बड़े चेहरे का सफर
Happy Birthday Madan Lal: इतिहास के पन्नों में दर्ज है मदन लाल का नाम, फेंकी थी वर्ल्ड कप की पहली गेंद
डिजिटल इंडिया लेकर आई देश में परिवर्तन की नई क्रांति
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ही डिजिटल इंडिया के जरिये देश में परिवर्तन की नई क्रांति देखने को मिली है। साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रहार इसका उदाहरण है। वहीं बिना भेदभाव के गरीबों को मकान, रसाेई गैस कनेक्शन, टॉयलेट, गरीब के घर में उजियारे के लिए सौभाग्य योजना जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं अपने नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदना को व्यक्त करती है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बखूबी करके दिखाया है। ऐसे यशस्वी नेतृत्व के धनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी के जरिये प्रदेशवासी और नई पीढ़ी को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं से नई प्रेरणा प्राप्त होने के साथ समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का एक नया भाव पैदा होगा।
Cm yogi adityanath says prime minister narendra modi has fill countrymen minds new confidence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














