Yogi Adityanath: माफियाओं को सीएम योगी का कड़ा संदेश, कहा- पिस्तौल लहराया तो होगी रावण और कंस जैसी दुर्गति..
Yogi Adityanath News: उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ की जनसभा में जमकर गरजे। उन्होंने धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालो को कड़ा संदेश दिया, कहा कि- रावण और कंस जैसी उसकी दुर्गति होगी।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम योगा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yogi Adityanath’s Statement in Mau: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की एक जनसभा में माफियाओं और दंगा करने वाले असामाजिक तत्वों पर जमकर हमला किया और उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अब कोई माफिया किसी भी धार्मिक आयोजन में व्यवधान डालने की कोशिश करेगा तो रावण और कंस जैसी उसकी दुर्गति कर दी जाएगी।
मऊ में जनसभा को कर रहे थे संबोधित
दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मऊ पहुंचे थे जहां उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान सीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए माफियाओं पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने मऊ दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि आज कोई भी माफिया पिस्तौल लहराते हुए, धमका कर या खुली जीप में चलते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता है और ना ही किसी धार्मिक आयोजन में व्यवधान डाल सकता है। अगर ऐसा किया तो तय है कि रावण और कंस जैसी उसकी दुर्गति होगी।
2005, मऊ दंगे का किया जिक्र
योगी आदित्यनाथ ने मऊ की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 21 वर्ष पहले 2005 में जो मऊ को जलाने का प्रयास किया था। उन्होंने 2005 की तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैसे सत्ता के माफियाओं ने रामलीला के आयोजन में व्यवधान डाला।
सम्बंधित ख़बरें
Chaudhary Charan Singh Death Anniversary: CM योगी ने चौधरी चरण सिंह को किया नमन, बोले- भारत मां के महान सपूत..
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
CM योगी के नमाज वाले बयान पर भड़के कश्मीरी सांसद, गरमाई सियासत, बोले- होली-दिवाली पर भी तो…
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
माफिया और गुंडों के सामने नतमस्तक थी समाजवादी पार्टी
सीएम योगी ने 2005 की तत्कालीन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौरान मऊ की सुरक्षा खतरे में थी, अराजकता का तांडव था..गरीब को कोई सुविधा नहीं मिलती थी, रामलीला यज्ञ, रामनमवी, जन्माष्टमी जैसे कई हिन्दूओं के धार्मिक आयोजनों को सफलता पुर्वक संपन्न नहीं होने दिया जाता था। समाजवादी पार्टी माफिया और गुंडों के सामने नतमस्तक थी। माफिया को देखकर उनके पसीने छूटते थे। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय में कांग्रेस के गुंडे व समाजवादी पार्टी के समय में समाजवादी के गुंडे राशन डकार जाते थे और गरीब टकटकी लगाकर देखता था।
आज माफिया खुली जीप में पिस्तौल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता है… pic.twitter.com/O8GEEV3pEx — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
रावण और कंस जैसी होगी दुर्गति
सीएम योगी ने कहा कि अब मैं कह सकता हूं किसी माफिया, किसी गुंडे या किसी भी अराजक तत्वों की हिम्मत नहीं कि वह किसी भी पर्व-त्योहार में व्यवधान डालें या उपद्रव करें। अगर कोई माफिया किसी रामलीला में, किसी यज्ञ-कथा में या किसी भी धार्मिक आयोजन में, रामनवमी, शिवरात्रि हो, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन में व्यवधान डाला… तो पर्व तो मनेगा, लेकिन अगर ऐसा किया तो तय है कि उसकी दुर्गति रावण और कंस जैसी होगी।
यह भी पढ़े- आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा रद्द, अब जेल से होंगे रिहा? 2 पासपोर्ट मामले में मिली राहत
यमराज ही करेगा इंतजार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि यह तय है कि अगर बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो ऐसे लोगों का इंतजार यमराज ही करेगा, बाकी किसी को नहीं करना। आज माफिया पिस्तौल लहराते हुए, धमका करके या फिर खुली जीप में चल कर किसी हिंदू को धमका नहीं सकता है। सीएम ने कहा कि बिना रोक टोक के, बिना किसी भय के, बिना रुके, बिना थके अनवरत ये अभियान चला है।
बता दें कि जनपद मऊ में सीएम योगी ने ₹392 करोड़ से अधिक लागत की 114 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी मऊ में ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल के लोकार्पण के लिए आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
