नोएडा में आग की लपटों में घिरा फ्लैट, चौथी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपत्ति, दमकलकर्मियों ने सुरक्षित निकाला

Noida Apartment Fire: नोएडा के सेक्टर-49 स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से फंसे 86 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 83 वर्षीय पत्नी को पुलिस और फायर ब्रिगेड ने साहसिक अभियान चलाकर सुरक्षित बचाया।
Flat engulfed in flames in Noida; elderly couple trapped on the fourth floor rescued safely by firefighters.
नोएडा ओवरसीज़ अपार्टमेंट में आग लगने की घटना (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sector 49 Noida News: नोएडा के सेक्टर-49 में स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर अचानक आग लगने की एक गंभीर घटना सामने आई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि फ्लैट के अंदर तीन लोग फंसे हुए थे। इस घटना को देख कर लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।

तीन लोग फंसे होने की आशंका

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही हमें सूचना मिली की ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में आग लग गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लैट के अंदर तीन लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। जिनमें से एक 86 वर्षीय पुरुष और उनकी 83 वर्षीय पत्नी शामिल थे। बताया जा रहा है कि उनका फ्लैट अंदर से था और पूरे फ्लैट में धुआं भर हुआ था। उनकी उम्र अधिक होने के कारण दोनों दंपति चलने फिरने में असमर्थ थे।

हाईड्रोलिक मशीन की मदद से काटा गेट

दमकल टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा हाईड्रोलिक मशीन तथा अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से फ्लैट का दरवाजे को काटकर अंदर जाकर टीम ने दोनों बुजुर्गों को सुरक्षा पूर्वक बाहर निकाला। इसके बाद दोनों दंपतियों को प्राथमिक उपचार के लिए पास के अस्पताल में एम्बुलेंस की मदद से ले जाया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी भी तरह की कोई हताहत की खबर सामने नहीं आई है। यह आग भीषण होकर पूरे अपार्टमेंट को अपनी चपेट में ले सकती थी, लेकिन दमकल की टीम की वजह से इसे समय रहते रोक लिया गया।

दिन पर दिन बढ़ती आग की घटनाएं

दिल्ली मालवीय नगर  होटल अग्निकांड के बाद से लोगों के अंदर डर और आक्रोश है। इस भीषण गर्मी में दिल्ली एनसीआर में आए गए दिन आग की घटनाएं सामने आ रही है। घटना के बाद अरटमेंट परिसर में कुछ समय के लिय दहशत का माहौल रहा। लेकिन प्रशासन ने तुरंत कार्रवाही करके जल्दी ही स्थिति को सामान्य कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com