UP News: रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 26 के साथ 27 मार्च को भी रहेगी छुट्टी; जानें क्या है पूरा आदेश
Ram Navami 2026: सरकार के इस फैसले का मुख्य आधार मंदिरों में होने वाली अप्रत्याशित भीड़ है। रामनवमी पर बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए निकलते हैं। जिसको देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
- Written By: मनोज आर्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Ram Navami Holiday 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य में 27 मार्च 2026 को अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है। रामनवमी का मुख्य पर्व 26 मार्च को है, जिस दिन पहले से ही छुट्टी निर्धारित थी। हालांकि, अयोध्या समेत प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने लगातार दो दिन के अवकाश का फैसला लिया है। इस फैसले से लाखों रामभक्तों को दर्शन-पूजन में सुगमता होगी और प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।
सरकार के इस निर्णय का मुख्य आधार मंदिरों में होने वाली अप्रत्याशित भीड़ है। रामनवमी पर बड़ी संख्या में लोग दूर-दराज से दर्शन के लिए निकलते हैं, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ जाता है। सीएम योगी ने इस कदम से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का पर्याप्त समय मिल सकेगा।
सीएम योगी का प्रशासन को निर्देश
अतिरिक्त अवकाश की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर अयोध्या, मथुरा और वाराणसी जैसे धार्मिक केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। आस्था के इस महापर्व पर सरकार का यह निर्णय प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
सम्बंधित ख़बरें
मायावती को सता रही ब्राह्मणों की चिंता! योगी सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ब्राह्मण समाज उपेक्षित के साथ असुरक्षित
सनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
क्या दोनों दिन बंद रहेगा हाईकोर्ट?
वहीं, न्यायालयों में रामनवमी का अवकाश पहले 26 मार्च को घोषित था, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इसे 27 मार्च को बदल दिया है। 26 मार्च को अदालतों में सामान्य कार्य जारी रहेगा। हाईकोर्ट के अनुसार सभी न्यायालय 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर अवकाश पर रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘मोदी सरकार ने ईरान का स्टैंड नहीं लिया’, सपा सांसद डिंपल यादव ने बताई LPG किल्लत की वजह; जानिए क्या कहा?
मथुरा के प्रसाद से लगेगा भोग
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान से रामनवमी पर भगवान श्रीराम को अर्पण करने के लिए प्रसाद अयोध्या भेजा गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के एक पदाधिकारी और संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि 11 मन (440 किलोग्राम) धनिया की पंजीरी, सवा मन (50 किलोग्राम) लड्डू तथा वस्त्र, फल आदि साम्रगी एक सजे-धजे वाहन में अयोध्या भेजी गई और इस दौरान भजन-कीर्तन में संस्थान के सदस्यों एवं भक्तजन ने भाग लिया। कपिल शर्मा ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से भगवान का भोग लगाया जाएगा।
