Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्रतीक यादव की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, बड़े भाई अखिलेश यादव ने शेयर की खास तस्वीर

CM Yogi Adityanath Expressed Grief: दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने शोक जताया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 13, 2026 | 11:35 AM

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी ने शोक व्यक्त किया। बुधवार (13, मई 2026) की सुबह 6 बजे निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है। विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम योगी ने किया पोस्ट

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिले। ॐ शांति!”

सम्बंधित ख़बरें

किचन में बेहोश पड़े प्रतीक को कौन ले गया अस्पताल? कहां थी पत्नी अपर्णा? इस बीमारी से जूझ रहे थे Prateek Yadav

Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का वो आखिरी इंस्टा पोस्ट, निधन के चंद दिनों पहले लिखा- The Sky Opened Up

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन थे प्रतीक यादव, नोटबंदी में खरीदी थी पांच करोड़ी लैंबॉर्गिनी, मचा था तूफान

मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, निभाया पिता से किया वो ‘वादा’, क्या है सियासी विरासत का अनसुना अध्याय

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026

अखिलेश यादव ने भी किया पोस्ट

प्रतीक यादव के बड़े भाई अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रतीक यादव जी का निधन बहुत दुखद है! भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4 — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026

यह भी पढ़ें – राजनीति से दूर, लग्जरी और फिटनेस के शौकीन! लैंबॉर्गिनी चलाते थे अखिलेश के भाई प्रतीक यादव, जानें नेट वर्थ

समाजवादी पार्टी ने भी किया पोस्ट

प्रतीक यादव के मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई। समाजवादी पार्टी की ओर से भी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रतीक यादव का निधन बहुत दुखद है! भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि! — Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2026

पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ KGMU लाया गया शव

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रतीक को तबीयत खराब होने पर सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुआ था, पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित KGMU मुर्दाघर लाया गया है। प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।

Cm yogi adityanath akhilesh yadav condolences over death of prateek yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 09:52 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Prateek Yadav
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.