Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुलंदशहर सड़क हादसा: अब तक 9 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों 2-2 लाख की मदद

Uttar pradesh news : बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक कुल मृतकों की संख्या 9 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Aug 25, 2025 | 05:34 PM

बुलंदशहर सड़क हादसे पर CM योगी ने जताया दुख

Follow Us
Close
Follow Us:

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक और श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं  42 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में मौके पर ही आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हुई है। सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात दो बजे के बाद बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर अरनिया बाईपास के पास उस समय हुई, जब एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, ट्रॉली पलट गई। ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज जिले के रफातपुर गांव से राजस्थान के जाहर पीर में तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे।’ एसएसपी ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल सहित कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

एक श्रद्धालु की इलाज के दौरान हुई मौत

एसएसपी ने जानकारी दी कि, ‘इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 43 अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।’ पुलिस के अनुसार, 10 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। कुल घायलों में से 10 को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, 10 को बुलंदशहर जिला अस्पताल और 23 को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

15 मिनट में ऐसा क्या मिल गया…कि महिला ने मोदी को लिख दी भावुक चिट्ठी? जवाब में PM ने कही ये बड़ी बात

एक दूजे पर जान छिड़कते हैं रूबी पारस; घरवालों को नहीं आया रास, मेरठ के ‘कपसाड़ हत्याकांड’ में सनसनीखेज ट्विस्ट

’46 लाख लोग स्वर्ग-नर्क में हैं, उन्हें तो सिर्फ अखिलेश ही वापस ला सकते हैं’ राजभर ने सपा मुखिया पर कसा तंज

UP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगरा से 38 लोगों को वापस बांग्लादेश भेजा गया, जानें पूरा मामला

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान ट्रैक्टर चालक ईयू बाबू (40), रामबेटी (65), चांदनी (12), घनीराम (40), मोक्षी (40), शिवांश (6), योगेश (50), विनोद (45) और लेखराज (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोपहर तक 18 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज जारी है।

कार्रवाई में जुटी प्रशासन

उत्तर प्रदेश में यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध है। फरवरी 2024 में कासगंज जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के जलाशय में पलटने से 23 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से 12 की उम्र 18 वर्ष से कम है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी श्रुति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने बताया कि हरियाणा में पंजीकृत ट्रक को जब्त कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महाराज जी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹02-02 लाख व हर घायल को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार का व्यय @UPGovt द्वारा किया जाएगा। — Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 25, 2025

यह भी पढ़ें: गलत चुनावी डाटा शेयर करने का मामला, संजय कुमार को SC ने दी बड़ी राहत, पुलिस केस पर लगी रोक

हादसे पर CM ने जताया दुख

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पोस्ट में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराया जाए। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।’ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों के इलाज का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी।

Chief minister yogi adityanath expressed grief over the bulandshahr road accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2025 | 05:24 PM

Topics:  

  • Big Accident
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.