-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Chief Minister Yogi Adityanath Expressed Grief Over The Bulandshahr Road Accident
बुलंदशहर सड़क हादसा: अब तक 9 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों 2-2 लाख की मदद
- Written By: पूजा सिंह
Uttar pradesh news : बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक कुल मृतकों की संख्या 9 हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

बुलंदशहर सड़क हादसे पर CM योगी ने जताया दुख
Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक और श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं 42 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे में मौके पर ही आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हुई है। सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात दो बजे के बाद बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा पर अरनिया बाईपास के पास उस समय हुई, जब एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, ट्रॉली पलट गई। ‘ट्रैक्टर-ट्रॉली में 61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज जिले के रफातपुर गांव से राजस्थान के जाहर पीर में तीर्थयात्रा के लिए जा रहे थे।’ एसएसपी ने बताया कि घायलों को एक निजी अस्पताल सहित कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
एक श्रद्धालु की इलाज के दौरान हुई मौत
एसएसपी ने जानकारी दी कि, ‘इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 43 अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।’ पुलिस के अनुसार, 10 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। कुल घायलों में से 10 को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, 10 को बुलंदशहर जिला अस्पताल और 23 को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान ट्रैक्टर चालक ईयू बाबू (40), रामबेटी (65), चांदनी (12), घनीराम (40), मोक्षी (40), शिवांश (6), योगेश (50), विनोद (45) और लेखराज (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोपहर तक 18 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज जारी है।
कार्रवाई में जुटी प्रशासन
उत्तर प्रदेश में यात्रियों को लाने ले जाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के इस्तेमाल पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध है। फरवरी 2024 में कासगंज जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के जलाशय में पलटने से 23 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से 12 की उम्र 18 वर्ष से कम है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी श्रुति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाद में अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने बताया कि हरियाणा में पंजीकृत ट्रक को जब्त कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
महाराज जी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹02-02 लाख व हर घायल को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों के समुचित उपचार का व्यय @UPGovt द्वारा किया जाएगा। — Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 25, 2025
यह भी पढ़ें: गलत चुनावी डाटा शेयर करने का मामला, संजय कुमार को SC ने दी बड़ी राहत, पुलिस केस पर लगी रोक
हादसे पर CM ने जताया दुख
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। पोस्ट में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज कराया जाए। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।’ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी घायलों के इलाज का खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी।
Chief minister yogi adityanath expressed grief over the bulandshahr road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM











