Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गूगल मैप ने नहर में गिराई कार, सूचना मिलने पर क्रेन लेकर पहुंची पुलिस

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार गूगल मैप का अनुसरण करते हुए नहर में गिर गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Dec 03, 2024 | 10:45 PM

बरेली में गूगल मैप का फॉलो करने के कारण कार नहर में गिरी, तीन घायल

Follow Us
Close
Follow Us:

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्जत नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कार गूगल मैप का अनुसरण करते हुए नहर में गिर गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। उसने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। और फिर क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

नगर पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने बताया कि मंगलवार सुबह कानपुर के तीन लोग गूगल मैप की मदद से बरेली के सैटेलाइट बस स्टैंड से पीलीभीत जा रहे थे। तभी उनकी कार कलापुर नहर में गिर गई। उन्होंने बताया कि तीनों लोग सुरक्षित हैं और कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के अनुसार, औरैया निवासी दिव्यांशु समेत तीनों लोग गूगल मैप की मदद से सैटेलाइट बस स्टैंड से पीलीभीत जा रहे थे। गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क कटने से कार कलापुर नहर में गिर गई। कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कार को क्रेन से बाहर निकाल लिया गया है। इस संबंध में गूगल से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

बदायूं जा रहे थे कार सवार

इसके पहले 24 नवम्बर को रामगंगा नदी में एक कार गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। कार गूगल मैप के सहारे बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र की तरफ जा रही था। ‘गूगल मैप’ में रामगंगा नदी में खलपुर गांव में बना पुल चालू बताया गया था, जबकि उक्त पुल इसी वर्ष बारिश में आधा बह गया था।

Car fell into the canal due to following google maps in bareilly uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2024 | 10:45 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

धोनी की CSK को मिला नया जडेजा! अमेठी के प्रशांत वीर पर चेन्नई ने खेला दांव- VIDEO

2

उत्तर प्रदेश में सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस से जोरदार झड़प; कई छात्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

3

अनर्थ! बांके बिहारी मंदिर में टूटी सदियों की भोग परंपरा, हलवाई न आने से नहीं लगा ठाकुर जी को प्रसाद

4

खाक हुई बसें और चारों और तबाही जैसा मंजर, देखें यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का लेटेस्ट वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.