Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी की 10 में से 9 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, अखिलेश के ‘PDA’की होगी अग्निपरीक्षा

भारतीय चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 रिक्त विधानसभा सीटों में से 9 पर उप चुनाव की घोषणा की है। वहीं अयोध्या की मिल्की पुर विधानसभा में सीट को रोक लिया गया है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Oct 15, 2024 | 05:09 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही इलेक्शन कमीशन ने यूपी में उप चुनाव की घोषणा की है। आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों में उप चुनाव का ऐलान किया है। वहीं अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा में चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। इन 9 सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे।

ये भी पढ़ें– चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया को दी नसीहत, शुरूआती रुझानों को बताया बकवास

उत्तर प्रदेश में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं। सीसामऊ से इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता हो जाने की वजह से सीट पर उपचुनाव हो रहा है। गौरतलब है कि उपचुनाव की सुगबुगाहट पहले से ही थी। जिसकी वजह से रानीतिक दलों ने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी थी। बता दें कि अब तक सपा 6, जबकि बसपा 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि भाजपा ने अभी तक एक भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आंगन से लेकर अंतरिक्ष तक भारतीय महिलाओं की उड़ान, नवभारत इंस्पायरिंग वुमन समिट में बोलीं विजया रहाटकर

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, सनराइजर्स ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 243 रन का विशाल लक्ष्य

Women Reservation Bill: ‘महिलाएं सिर्फ फूल नहीं, आग की शक्ति..’, कर्नाटक बीजेपी का राज्यव्यापी आदोलन का ऐलान

लेबनान सीमा पर फिर भड़की जंग की चिंगारी, इजरायल का अल्टीमेटम- शर्तें मानो या भारी सैन्य हमले के लिए तैयार रहो

इलेक्शन कमीशन ने मिल्कीपुर विधानसभा में चुनाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन समाजवादी पार्टी यहां से सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बना चुकी है। लोकसभा चुनाव में फैजाबाद(अयोध्या) सीट जीतने के बाद अवधेश प्रसाद सुर्खियों में आए थे। वहीं भाजपा की हार पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी।

ये भी पढ़ें- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले- ईवीएम 100 प्रतिशत फुलप्रूफ, शिकायत करने वालों का देंगे जवाब

बता दें कि जिन 9 सीटों पर उप चुनाव होना है। उनमें से 3 सीटें भाजपा के पास थीं, व एक सीट निषाद राज पार्टी के पास थी। वहीं मिल्की पुर को मिलाकर बाकी अन्य सीटें सपा के पास थीं। लोकसभा चुनाव में ‘PDA’का नारा देकर चौकाने वाली सपा के लिए उपचुनाव लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में इस उपचुनाव के बाद 2027 में सीधे विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले उप चुनाव के जरिए अखिलेश यादव के पास लोकसभा चुनाव के नतीजों को तुक्का नहीं तीर साबित करने आखिरी मौका है।

By elections announced on 9 out of 10 assembly seats in uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 05:07 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.