कारोबारी ने पत्नी संग गंगनहर में कूदकर दी जान; परिजनों को भेजी सेल्फी, कर्ज से था परेशान
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक कारोबारी ने सोमवार को गंगनहर में कूदकर जान दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी कर्ज से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दंपति ने हाथीपुल से नगर में छलांग लगाने से पहले लोकेशन के साथ सेल्फी लेकर अपने परिजनों को भेजी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कारोबारी सौरभ व पत्नी मोना (सोर्स-सोशल मीडिया)
हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक कारोबारी ने सोमवार को गंगनहर में कूदकर जान दे दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कारोबारी कर्ज से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दंपति ने हाथीपुल से नगर में छलांग लगाने से पहले लोकेशन के साथ सेल्फी लेकर अपने परिजनों को भेजी है। इतना ही नहीं उन्होंने दुकान पर काम करने वाले लड़के को ऑडियो मैसेज भी भेजा है।
कर्ज से परेशान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक युवा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर सोमवार को यहां गंगनहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय सौरभ बब्बर और उनकी पत्नी मोना बब्बर ने हाथीपुल में नहर में छलांग लगाने से पहले अपनी सेल्फी भी खींची और उसे लोकेशन के साथ व्हाट्सएप पर अपने परिजनों के साथ साझा किया।
यह भी पढ़ें:- कुछ इस दरिंदगी के साथ की गई थी जूनियर डॉक्टर की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छिंदवाड़ा: मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देख 7 नाबालिगों ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, भेजे गए बाल सुधार गृह
रानीपुर थाना के प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सौरभ बब्बर की सहारनपुर में श्री साईं ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि दंपति सोमवार को ही मोटरसाईकिल से हरिद्वार पहुंचे थे। सिंह ने बताया कि जमालपुर खुर्द गांव के पास गंगनहर के किनारे दलदल में एक व्यक्ति का शव अटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव निकाला। उन्होंने बताया कि मृतक के पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन और पर्स के आधार पर शव की शिनाख्त हुई।
महिला के शव की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि महिला का शव अभी नहीं मिला है और उसकी तलाश की जा रही है। सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि सौरभ पर करीब 10 करोड़ रुपये का कर्ज था। दंपति के दो बच्चे हैं। दंपति ने आत्महत्या करने से पहले दोनों बच्चों को उनके नाना-नानी के पास पहुंचा दिया था। सिंह ने बताया कि आत्महत्या से पहले सौरभ और उनकी पत्नी द्वारा लिखा और दस्तखत किया एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने लिखा कि वह कर्ज के दलदल में इस कदर फंसे हैं कि अब बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और इसलिए वे अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर दिया रिएक्शन, जानिए क्या बोलीं कांग्रेस महासचिव
नोट में अपनी दुकान व मकान दोनों बच्चों के लिए छोड़ने की बात कहते हुए दंपति ने लिखा कि ‘‘हमने उन्हें अपने नाना-नानी के पास छोड़ दिया है क्योंकि उन्हें केवल उन्हीं पर भरोसा है।” सौरभ ने आत्महत्या से पहले अपनी दुकान पर काम करने वाले गोलू को एक ऑडियो संदेश भी भेजा था जिसमें उन्होंने कहा कि ‘‘यह सबको बता देना, हम लोग हरिद्वार में हैं और अब मरने जा रहे हैं।”
-एजेंसी इनपुट के साथ
