- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bulldozer Roared In Districts Bordering Nepal Razed Illegal Mosques And Madrasas On Ground
Bulldozer Action: नेपाल सीमा से सटे जिलों में गरजा ‘बाबा’ का बुलडोजर, अवैध मस्जिद और मदरसों को कर दिया जमींदोज
यूपी में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ पूरे दिन बुलडोजर चला। प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज विशेष अभियान चलाया गया।
- Written By: अभिषेक सिंह

यूपी में नेपाल सीमा से सटे जिलों में बुलडोजर एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सोमवार को भी नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ पूरे दिन बुलडोजर चला। प्रदेश के श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज विशेष अभियान चलाया गया। इनमें श्रावस्ती, बहराइच में अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये।
वहीं सिद्धार्थनगर में 12 अवैध निर्माण को चिन्हित कर कब्जेदारों को नोटिस जारी की गयी है जबकि लखीमपुर खीरी में अवैध निर्माण के चिन्हिकरण की कार्रवाई पूरे दिन चली, लेकिन कोई अवैध निर्माण नहीं पाया गया। बता दें कि सरहद की बेशकीमती भूमि पर इन लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ था जिन्हें अब योगी सरकार ने मुक्त कराने का अभियान छेड़ा है।
बहराइच में हुआ एक्शन
बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश सोमवार को भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि तहसील नानपारा के अंतर्गत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के 0 से 10 किलोमीटर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर 227 अवैध अतिक्रमण के मामले चिन्हित किए गए थे। इनमें से सोमवार को 2 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया जबकि पिछले चार दिनों में 89 अवैध अतिक्रमण हटवाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल… हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही की आपत्तिजनक हरकतें देख अफसरों के उड़े होश
पहले HDFC Bank की आस्था सिंह, अब राजेश सिंह ने आरपीएफ जवान को धमकाया…’अंखिया निकाल लेब’, Video देखें
लैंबोर्गिनी वाले ‘रईसजादे’ को बचाने का प्लान फेल! ड्राइवर के सरेंडर वाली चाल नाकाम, योगी की एंट्री से पलटा खेल
सोनभद्र के शॉपिंग मॉल में ‘रणचंडी’ बनी पत्नी: पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ…
अब तक कुल 91 अवैध कब्जेदारों से सरकारी भूमि को मुक्त कराया जा चुका है। वहीं तहसील मिहींपुरवा के तहत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के 0 से 10 किलोमीटर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर 157 अवैध अतिक्रमण के मामले चिन्हित किए गए थे। इनमें से सोमवार को 4 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया जबकि 27 अप्रैल को 12 अवैध अतिक्रमण हटवाए गए। अब तक कुल 16 अवैध कब्जेदारों से सरकारी भूमि को मुक्त कराया जा चुका है। वहीं कुल 7 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।
श्रावस्ती में ढहाए मदरसे
श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को बिना मान्यता के संचालित 12 मदरसों पर कार्रवाई की गई है। तहसील जमुनहा में 6, तहसील भिनगा में 4 अैर तहसील इकौना में 2 मदरसों को वैध कागजात न होने पर सील कर दिया गया। अब तक कुल 32 बिना मान्यता के संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इसके अतिरिक्त, भारत-नेपाल सीमा से सटे 0-15 किलोमीटर क्षेत्र में अस्थाई व स्थाई अवैध कब्जों के 8 मामलों में भी राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत बेदखली की कार्रवाई की गयी। अब तक 127 मामलों में बेदखली की कार्रवाई की गयी है। इसी तरह भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ग्राम भरथा रोशनगढ़ परगना व तहसील भिनगा स्थित मस्जिद गाटा संख्या 334/0.073 हेक्टेयर व गाटा संख्या 334/0.073 हेक्टेयर पर निर्मित है। इसका आशिंक भाग सरकारी भूमि पर निर्मित होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।
अवैध मजार को हटाया
महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के 10 किमी की परिधि में अवैध निर्माण को चिन्हित करने की कार्रवाई के दौरान राजस्व ग्राम सोनपिपरी खुर्द के गाटा संख्या 40 जो नो मेन्स लैंड में स्थित है। यहां पर एसएसबी चेक पोस्ट के ठीक सामने चादर और मिट्टी डालकर मजार के रूप में विकसित करने के नियत से धार्मिक क्रिया कलाप किया जा रहा था। इस पर राजस्व और एसएसबी टीम के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान की उपस्थिति में संरचना को हटवाया गया। वहीं बार्डर क्षेत्र के ग्राम रामनगर थाना ठुठीबरी में पोखर की भूमि पर अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया।
खीरी में गिराई गई मस्जिद
लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश तहसील पलिया में सोमवार को अवैध निर्माण के चिन्हीकरण की कार्रवाई पूरे दिन चली। इस दौरान ग्राम कृष्णानगर कॉलोनी स्थित मस्जिद का अस्थायी निर्माण को हटाया गया। इसके साथ ग्राम चंदन चौकी स्थित 80 वर्ष पूर्व गाटा संख्या 1136, 37 पर बनी अवैध ईदगाह को हटाने के लिए धारा-67 की कार्रवाई की जा रही है।
इसी तरह सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 12 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इन कब्जेदारों को नोटिस जारी की गयी है। यदि अवैध कब्जेदार निर्माण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि नेपाल सीमा के 15 किलोमीटर दायरे में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे, धार्मिक या शैक्षणिक संस्थान के अवैध संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि चिन्हित अतिक्रमणों को शीघ्रता से हटाया जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
Bulldozer roared in districts bordering nepal razed illegal mosques and madrasas on ground
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिल्म कलाकारों के लिए बनेंगे अलग लेबर नियम, सामाजिक सुरक्षा और वेतन पर फोकस
Feb 12, 2026 | 12:05 PMमहाराष्ट्र की 29 महानगरापालिकाओं में सत्ता की तस्वीर हुई साफ, यहां देखें महापौर और उपमहापौर की पूरी लिस्ट
Feb 12, 2026 | 12:05 PMनासिक: कुंभ तैयारी को ध्यान में रखकर 642 करोड़ अतिरिक्त मांग, सीएम की बैठक में प्रस्ताव
Feb 12, 2026 | 12:04 PM‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना की खुली धमकी, लगाए पोस्टर
Feb 12, 2026 | 12:00 PMनागपुर का ‘रेत सिंडिकेट’: 80 करोड़ डकार गया कारोबारी, फिर भी रेड कार्पेट बिछाए बैठे हैं खनन अधिकारी!
Feb 12, 2026 | 11:57 AMEknath Khadse: शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे पर FIR, पुलिस से बदतमीजी और गाली-गलौज का आरोप
Feb 12, 2026 | 11:56 AMनासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
Feb 12, 2026 | 11:47 AMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM














