-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bsp Chief Mayawati Reacted On Bihar Cm Nitish Kumar Muslim Woman Hijab Controversy
नीतीश कुमार के हिजाब कांड पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती, बताया बेदह दुखद
- Written By: अर्पित शुक्ला
UP News: मायावती ने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र भी राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की भीषण समस्या सहित देश व जनहित की विकराल रूप धारण कर रही समस्याओं पर विचार किये बिना ही कल समाप्त हो गया।

मायावती (फोटो- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Hijab Row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाने के मामले पर विपक्ष के साथ-साथ कई मुस्लिम संगठनों ने प्रतिक्रिया दी है। अब इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर एक विस्तृत पोस्ट लिखते हुए सीएम नीतीश कुमार को सलाह दी है।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण के सार्वजनिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब (चेहरे का नकाब) हटाने का मामला सुलझने के बजाय, खासकर मंत्रियों आदि की बयानबाजी के चलते, विवाद का रूप ले चुका है और यह लगातार तूल पकड़ता जा रहा है, जो बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।”
‘पश्चाताप कर विवाद को यहीं समाप्त करने का प्रयास करें’
मायावती ने कहा, “यह मामला पहली नजर में ही महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा हुआ है, इसलिए मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से अब तक इसका समाधान हो जाना चाहिए था। खासकर तब, जब अलग-अलग जगहों पर ऐसी अन्य घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बेहतर होगा कि मुख्यमंत्री इस घटना को सही संदर्भ में देखते हुए इसके लिए पश्चाताप करें और लगातार कड़वा होते जा रहे इस विवाद को यहीं खत्म करने का प्रयास करें।”
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
1. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा, डाक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण के सार्वजनिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला डाक्टर का हिजाब (चेहरे का नक़ाब) हटाने का मामला सुलझने की बजाय, ख़ासकर मंत्रियों आदि की बयानबाजी़ के कारण, विवाद का रूप लेकर यह लगातार तूल पकड़ता ही जा… — Mayawati (@Mayawati) December 20, 2025
कथावाचक को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर भी टिप्पणी
इसके अलावा मायावती ने कहा, “बहराइच जिला पुलिस द्वारा पुलिस परेड में स्थापित परंपरा और नियमों से हटकर एक कथावाचक को सलामी देने का मामला भी बड़े विवाद का कारण बना है और इसको लेकर सरकार सवालों के घेरे में है। पुलिस परेड और सलामी की अपनी परंपरा, नियम, मर्यादा, अनुशासन और पवित्रता होती है, जिनसे खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “यह सकारात्मक है कि यूपी के पुलिस प्रमुख ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस कप्तान से जवाब तलब किया है। अब कार्रवाई का लोगों को इंतजार है। यदि राज्य सरकार भी इसे गंभीरता से लेकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाए, तो यह पुलिस प्रशासन, अनुशासन और कानून के राज के हित में होगा।”
वायु प्रदूषण पर सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “जहां तक 19 दिसंबर से शुरू हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा के संक्षिप्त शीतकालीन सत्र का सवाल है, तो यह सत्र भी पिछले सत्रों की तरह जनहित और जनकल्याण के मुद्दों से दूर रहकर सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप में उलझा रहा। बेहतर होता कि सरकार किसानों की खाद की समस्या समेत जनहित के अन्य मुद्दों और जनकल्याण पर गंभीरता से सदन में जवाब देती।”
उन्होंने यह भी कहा, “इसी तरह संसद का शीतकालीन सत्र भी राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या सहित देश और जनहित से जुड़ी विकराल चुनौतियों पर विचार किए बिना ही समाप्त हो गया। जबकि पूरे देश को उम्मीद थी कि सरकार और विपक्ष मिलकर ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करेंगे, लेकिन ऐसा न होना दुर्भाग्यपूर्ण है और देश की चिंताएं जस की तस बनी हुई हैं।”
यह भी पढ़ें- 3 लाख सैलरी, मनचाही पोस्टिंग…नीतीश ने जिस महिला का खींचा था हिजाब उसे झारखंड सरकार ने दिया ऑफर
बांग्लादेश के हालात पर चिंता
इसके साथ ही मायावती ने कहा, “पड़ोसी देश बांग्लादेश में तेजी से बिगड़ते हालात और वहां नेपाल की तरह भारत विरोधी गतिविधियों में हो रही बढ़ोतरी भी चिंता का विषय है। इस पर केंद्र सरकार को समुचित संज्ञान लेते हुए दीर्घकालिक नीति के तहत कदम उठाने चाहिए, यही देशहित में उचित होगा।”
Bsp chief mayawati reacted on bihar cm nitish kumar muslim woman hijab controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMआंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
Aug 05, 2026 | 04:11 PMग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
Aug 05, 2026 | 04:06 PMअंतरिक्ष में बड़ा हादसा! आज चंद्रमा से टकराया 4 हजार किलो वजनी SpaceX Rocket का टुकड़ा
Aug 05, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














