5 लाख रुपयों के लिए भाई बना कातिल, बहन का गला घोंट 70KM दूर फेंका शव
Kushinagar में राम आशीष निषाद ने 5 लाख रुपये के मुआवजे को लेकर बहन नीलम की हत्या कर दी। उसने शव को 70 किमी दूर गन्ने के खेत में फेंका और बाद में कबूलनामा किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
5 लाख रुपयों के लिए भाई बना कातिल, फोटो- सोशल मीडिया
Kushinagar Crime News: यूपी के कुशीनगर जिले में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 32 वर्षीय भाई राम आशीष निषाद ने 19 वर्षीय बहन नीलम की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह पिता के सड़क परियोजना मुआवजे में हिस्सा मांग रहा था, जिसे शादी में इस्तेमाल करने की योजना थी।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी और उसके शव को लगभग 70 किलोमीटर दूर फेंक दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस घटना की जानकारी दी। आरोपी की पहचान राम आशीष निषाद (32) के रूप में हुई है, जबकि उसकी मृतक बहन का नाम नीलम (19) था। पुलिस के मुताबिक, इस हत्या के पीछे मुख्य कारण रुपयों का विवाद था।
मुआवजे को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल राम आशीष के पिता चिंकू निषाद को एक सड़क परियोजना के तहत जमीन के लिए पांच लाख रुपये का मुआवजा मिला था। चिंकू निषाद ने इन रुपयों का इस्तेमाल नीलम की शादी में करने की योजना बनाई थी। इस योजना से राम आशीष नाराज हो गया, क्योंकि वह मुआवजे में अपना हिस्सा मांग रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
कपड़े से गला घोंटा, शव 70 किमी दूर फेंका
पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी ने बताया कि यह घटना 27 अक्टूबर को हुई। उस दिन परिवार के दूसरे सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। राम आशीष घर आया और उसने नीलम का कपड़े के टुकड़े से गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद, आरोपी ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए।
राम आशीष ने नीलम की लाश को एक बोरे में भर दिया और उसे अपनी मोटरसाइकिल से बांधकर कुशीनगर में एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शव करीब 70 किलोमीटर दूर फेंका गया था।
पड़ोसियों के बताने से खुला राज
जब नीलम लापता हुई, तो उसके पिता को शुरू में यह लगा कि वह शायद छठ पूजा के लिए गई होगी। हालांकि, पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि राम आशीष एक बड़ा बोरा लेकर जा रहा था, जिससे संदेह पैदा हुआ। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी शव को ले जाते हुए दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: काला जादू करने से रोका तो पति ने पत्नी के चेहरे पर फेंकी खौलती ग्रेवी, लॉकेट बांधने को लेकर दी सजा
कुशीनगर पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान राम आशीष ने पहले तो अनजान बनने का नाटक किया, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी के कबूलनामे के बाद, पुलिस ने बुधवार देर रात गन्ने के खेत से नीलम का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया।
