BJP विधायक ने SDM के साथ की मारपीट, ओवरलोड ट्रक सीज करने पर मचाया हंगामा
बांदा में मौरंग लदे ओवरलोड दो ट्रकों को छुड़ाने पहुंचे भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी की एसडीएम से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान उनपर एसडीेम को थप्पड़ मारने का आरोप है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
BJP विधायक ने SDM को जड़ा थप्पड़, ओवरलोड ट्रक सीज करने पर मचाया हंगामा
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा उनके समर्थकों द्वारा नरैनी के SDM अमित शुक्ला और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये घटना गिरवा क्षेत्र की खुरहंड पुलिस चौकी के पास की है, जब SDM ने अवैध मौरंग से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया था। इस मामले में विधायक तथा उनके समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा डालने तथा मारपीट का आरोप लगाते हुए 4 नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या है मामला?
पूरा मामला सोमवार देर रात का है, जब नरैनी के SDM अमित शुक्ला ने खुरहंड इलाके में अवैध मौरंग से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। ऐसा बताया जाता है कि इन ट्रकों को छुड़वाने के लिए बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहले SDM को फोन कर ट्रकों को छोड़ने को कहा। SDM के इनकार करने पर विधायक अपने समर्थकों के साथ खुद खुरहंड चौकी पहुंच गए। वहां उनकी SDM के साथ तीखी बहस हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।
SDM को मारा थप्पड़
भाजपा विधायक पर आरोप है कि विधायक ने SDM अमित शुक्ला को थप्पड़ मारा तथा उनके समर्थकों ने डंडों से उनकी पिटाई की। जब चौकी के सिपाही तथा SDM के चालक ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट हुई। इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन को हिला दिया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
झरना बनी ‘वंदेभारत’ ट्रेन की छत! VIDEO ने मचाया तहलका, रेलमंत्री की हुई फजीहत
SDM के चालक की तहरीर के आधार पर खुरहंड पुलिस चौकी में बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा उनके तीन समर्थकों समेत 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। FIR में सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट, तथा दबंगई के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
