Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बकरीद से पहले BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बड़ा बयान, मोहम्मद साहब बकरा नहीं खाते थे, वह तो…

बकरीद से पहले गाजियाबाद से भाजपा के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा है कि मोहम्मद साहब बकरा नहीं खाते थे, वह तो शाकाहारी थे। उन्होंने बकरीद पर पशु बलि रोकने की मांग की है।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 06, 2025 | 11:05 AM

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का बकरीद से पहले बड़ा बयान

Follow Us
Close
Follow Us:

गाजियाबाद: कल बकरीद है और मुस्लिम समाज पर्व की तैयारी में जुटा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद से ठीक पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद साहब तो बकरा खाते ही नहीं थे। वह तो शुद्ध शाकाहारी थे। वह खाने में लौकी और तोरई की सब्जी खाना पसंद करते थे। इस बयान के बाद से मुस्लिम समाज के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

भाजपा विधायक नंद किशोर ने बकरीद को लेकर कहा है कि पर्व पर पशुओं की बलि नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुओं को काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। विधायक ने पुलिस अधिरकारियों को पत्र लिखकर पशु काटने पर रोक लगाने की मांग की है।

#लोनी #विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने किया बड़ा दावा,कहा मोहम्मद साहब थे शाकाहारी,खाते थे लौकी और तोरई,विधायक ने मोहम्मद साहब का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेगम को कहा था कि गाय, भैंस के दूध को सिफ़ा बताया था उनके रक्षा की बात की थी उन्होंने कहा था मांस से बीमारियां फैलती pic.twitter.com/pUBjxdfguN — PRIYA RANA (@priyarana3101) June 5, 2025

लौकी और तोरई खाते थे मोहम्मद साहब

भाजपा विधायक ने कहा कि मोहम्मद साहब वास्तव में शाकाहारी थे। वह मांस या बकरा नहीं खाया करते थे। वह तो लौकी और तोरई की सब्जी खाना पसंद करते थे। उन्होंने अपनी पत्नी से गाय-भैंस के दूध को भी सिफा बताया है। वह हमेशा गायों की रक्षा की बात करते थे। मांस के व्यापार से बीमारियां फैलने के खतरे की भी बात मोहम्मद साहब कहते थे। इसलिए वह भी पशुओं की कुर्बानी के हक में नहीं रहते थे।

केक का बकरा काटकर मनाएं बकरीद

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी पर रोक लगाने की मांग के साथ यह भी कहा कि मुस्लिम समाज केक का बकरा बनवाएं और उसे काटकर ईद की पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि पशुओं की कुर्बानी से क्षेत्र में माहौल बिगड़ने के आसार रहते हैं।

बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस का ऐक्शन, RCB के चार बड़े अधिकारियों को किया गिरफ्तार

कल है बकरीद

शनिवार को बकरीद को लेकर मुस्लिम वर्ग तैयारियों में जुटा है। बकरा मंडी में लाखों के बकरे बिकने के लिए आए हुए हैं। बाजारों में बकरा खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ दिख रही है तो वहीं भाजपा विधायक नंदकिशोर पशुओं की बलि न देने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी की है।

Bjp mla nand kishore gurjar statement on mohammad saheb before bakrid

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • Bakrid
  • BJP
  • Ghaziabad News
  • Uttar Pradesh News

सम्बंधित ख़बरें

1

सीएम सीट पर कांग्रेस को करनी होगी कड़ी मेहनत, हाई प्रोफाइल दक्षिण-पश्चिम में प्रभारियों की रणनीति

2

योगी की पाती में CM Yogi ने किया डिजिटल अरेस्ट से सावधान, ठगी के खेल से जनता को बचने के दिए टिप्स

3

‘तुमसे सीटें मांग कौन रहा…’, क्या यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? इस बयान के बाद अटकलें तेज

4

नासिक में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रविंद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश; एकजुटता पर जोर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.