Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘9 एमएम की 25 पिस्टलें खरीदी जा चुकी हैं’ योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले BJP विधायक को सता रहा हत्या का डर

उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री के बाद अब विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। इससे पहले योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने भी ऐसी ही आशंका जताई थी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 06, 2025 | 08:58 AM

नंद किशोर गुर्जर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में सत्तासीन योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री के बाद अब विधायक ने भी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। इससे पहले योगी सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने भी ऐसी ही आशंका जताई थी। अब गाजियाबाद के लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने भी अपनी हत्या की साजिश की बात कही और हथियारों के बारे में भी बताया।

लोनी से बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने एक बार फिर अपनी सरकार और पुलिस-प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यूपी में गाय और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। रोजाना हजारों गायों का कत्ल हो रहा है। बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं।

हर दिन कट रही 50 हजार गायें

बीजेपी विधायक ने कहा कि लोगों में गाय काटने की हिम्मत नहीं थी, आज हमें दुख है कि हमारी सरकार में प्रतिदिन 50 हजार गायें काटी जा रही हैं। सारी गायें खत्म हो चुकी हैं। इसका मतलब है कि ये अधिकारी पैसे खा रहे हैं। हर तरफ लूट है, चारों तरफ लूट है। सारी बातें मुख्यमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।

‘9 एमएम की 25 पिस्टल खरीदी गई हैं’

बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने आगे कहा कि इन सबके मुखिया मुख्य सचिव हैं। कमिश्नर साहब बार-बार कहते हैं कि मुख्य सचिव बैठे हैं, ऐसे 300 विधायक घूमते रहते हैं। वे हमें मरवा सकते हैं, उनके पास इतनी ताकत है। हम जो आज कह रहे हैं, उसके लिए वे हमें मरवा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर ली है। उन्होंने कहा कि 25 9 एमएम की पिस्टल खरीदी गई हैं।

उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। हम न तो उनसे मिले हैं और न ही उनसे ज्यादा बात करते हैं। हम जनता के लिए लड़ रहे हैं। बता दें कि बीजेपी विधायक प्रेस वार्ता के दौरान गोहत्याओं के अलावा किसी अन्य गाजिबाद पुलिस कमिश्नर की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे।

आशीष पटेल ने भी लगाए थे आरोप

इससे पहले आशीष पटेल ने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पेशल टास्क फोर्स पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि मेरा नाम आशीष पटेल है। आप लोगों के पैर में गोली मारते हैं, अगर आपके पास ताकत है तो मैं चुनौती देता हूं कि आप मेरे सीने में गोली मार दें। हालांकि, मंत्री ने एसटीएफ पर अपने हमले का संदर्भ नहीं बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने आशीष पटेल को अनावश्यक बयानबाजी से बचने को कहा है।

Bjp mla nand kishor gurjar who opened front against yogi government is afraid of being murdered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2025 | 08:49 AM

Topics:  

  • BJP
  • Ghaziabad
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार चुनाव की तारीखों का काउंटडाउन शुरू! एक तरफ ECI की बैठकें, दूसरी तरफ भाजपा का महामंथन

2

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

3

भाजपा युवा मोर्चा यवतमाल जिला कार्यकारिणी घोषित, पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती प्रदान

4

‘देशविरोधी ताकतों के इशारों पर…’, कोलंबिया में दिए बयान पर सियासी वार, ‘कांग्रेस मनोरोगी पार्टी’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.