बलिया कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, छत पर चढ़कर की जमकर नारेबाजी

BJP Mahila Morcha Ballia: बलिया में कांग्रेस जिला कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन और छत पर चढ़कर नारेबाजी करने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया
BJP Mahila Morcha Protest at Ballia Congress Office, Congress Alleges Police Inaction
भाजपा महिला मोर्चा (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में प्रदर्शन पर गंभीर आरोप

  • कांग्रेस ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का लगाया आरोप

  • जिला प्रवक्ता बोले- पूरी रात करेंगे पार्टी कार्यालय की निगरानी

  • एसपी से शिकायत करेगी कांग्रेस पार्टी

Ballia Congress Office Protest: बलिया में जिला कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। आरोप है कि दर्जनों की संख्या में पहुंचीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की छत पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘महिलाओं के सम्मान में, नारी शक्ति मैदान में’ के नारे लगाए गए। कांग्रेस ने मौके पर मौजूद सदर कोतवाली पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस जिला कमेटी के प्रवक्ता विवेक ओझा ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली में आंदोलन के सिलसिले में गए हुए थे, उसी दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। ओझा के मुताबिक, मौके पर सदर कोतवाल प्रवीण सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की छत पर चढ़कर नारेबाजी करती रहीं।

शिकायत पर सहयोगात्मक नहीं रहा कोतवाल का रवैया

विवेक ओझा ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब इस मामले को लेकर कोतवाल से शिकायत की तो उनका रवैया सहयोगात्मक नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय परिसर में अराजकता का माहौल बनाया गया। हालांकि, इस मामले में पुलिस और भाजपा पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।

 भाजपा महिला मोर्चा
भाजपा महिला मोर्चा (सोर्स- नवभारत लाइव)
BJP Mahila Morcha Protest at Ballia Congress Office, Congress Alleges Police Inaction
चंदौली में गैस गोदाम का ताला तोड़कर 140 सिलिंडर चोरी, 4.5 लाख रुपये का माल गायब; रात्रि गश्त पर उठे सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व मंत्री नारद राय पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय की जमीन को लेकर उनकी पहले से नजर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी दूसरे दल के कार्यालय परिसर में पहुंचकर इस तरह का प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उनके अनुसार, कांग्रेस कार्यालय की जमीन स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विरासत का प्रतीक है और इस तरह की गतिविधियों से उस विरासत का भी अपमान होता है।

पुलिस अधीक्षक से करेंगे शिकायत

ओझा ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बलिया पहुंचने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता फिलहाल कार्यालय की सुरक्षा और निगरानी के लिए पूरी रात मौजूद रहेंगे। साथ ही, अगले दिन पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की जाएगी।

घटना को लेकर जिले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं। फिलहाल, मामले में पुलिस का पक्ष और भाजपा की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com