चंदौली में गैस गोदाम का ताला तोड़कर 140 सिलिंडर चोरी, 4.5 लाख रुपये का माल गायब; रात्रि गश्त पर उठे सवाल

Chandauli News: चंदौली में चोरों ने भारत गैस गोदाम से सैकड़ों सिलेंडर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही गोदाम संचालक ने पुलिस को इस बात की सूचना दी।
Chandauli Gas Godown Theft
गोदाम के अंदर की फोटो।सोर्स: फोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चंदौली में चोरों ने गैस गोदाम को निशाना बनाया

  • गोदाम मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी

  • गायब हुए सिलिंडर की कीम 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है

Chandauli Crime News: चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित महादेवी भारत गैस गोदाम से चोरों ने 140 गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। चोरी गए सिलिंडरों में 95 भरे हुए और 45 खाली सिलिंडर शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोदाम संचालक ने पुलिस को सूचना दी। इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों की चोरी से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गोदाम संचालक भोला प्रसाद बिंद निवासी पचोखर, चंदौली के अनुसार, मंगलवार को गोदाम कीपर पहुंचे और गेट खोलकर अंदर गए तो चोरी की जानकारी हुई। जांच करने पर गोदाम का ताला टूटा हुआ मिला और वहां से 140 सिलिंडर गायब थे। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

Chandauli Gas Godown Theft
Varanasi: CJP से नाराज भारतीय अवाम पार्टी ने चुनाव आयोग के पक्ष में निकाला 'चुनौती मार्च'

संचालक बोला- अभी FIR दर्ज नहीं कराई है

संचालक का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। इसके लिए वह थाने जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच कराने और चोरी गए सिलिंडरों को जल्द बरामद कराने की मांग की है। घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि गोदाम से इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडर चोरी होने के दौरान किसी को भनक कैसे नहीं लगी। 

वहीं, सघन चेकिंग और रात्रि गश्त के दावों के बीच चोरों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया, यह भी जांच का विषय है। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। चोरी गए सिलिंडरों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com