बीजेपी नेताओं ने किया पुलिस का अपहरण! अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज, एफआईआर
शनिवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाते नजर आ रहे हैं। फॉर्च्यूनर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। इस वीडियो पर सियासत शुरू हो गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा।
- Written By: अभिषेक सिंह
अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: बीते कल यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लेकिन इस पर सियासत तब शुरू हुई जब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा।
शनिवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाते नजर आ रहे हैं। फॉर्च्यूनर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। मामला मारपीट और अपहरण का लग रहा है तो अचानक लोगों की इसमें दिलचस्पी बढ़ गई। मामले की तह तक जाने की कोशिश शुरू हुई। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।
यह भी पढे़ं:- UP के जौनपुर में BJP नेता के गनर की गोली लगने से मौत, गन की सफाई के दौरान घटी घटना
सम्बंधित ख़बरें
क्या BJP में शामिल होंगी TMC सांसद महुआ मोइत्रा, पार्टी में टूट की खबरों के बीच खुद बताईं मन की बात
जेवर बनेगा देश का नया सोलर हब, CM योगी ने किया ऐलान; यूपी में 20,000 मेगावाट एनर्जी पैदा करने का लक्ष्य
‘सत्यनिष्ठता के साथ खड़े हैं हम’, अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान; विरोधियों के खेमे में मचाई हलचल!
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
पूरा मामला विद्युत निगम के विजिलेंस कर्मी की पिटाई कर जबरन गाड़ी में बैठाने का है। इस मामले में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी और मदन चौहान समेत 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मामला सामने आने के बाद शनिवार को अलीनगर थाने में केस दर्ज कराया गया। इस मामले में शनिवार रात घंटों पंचायत हुई, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। इसे लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट का साझा करते हुए लिखा कि “भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा। बस यही दिन देखना बाक़ी था।
भाजपा सरकार का ‘पुलिस के प्रति ज़ीरो टालरेंस’ का कारनामा : पुलिस का भाजपाइयों ने किया अपहरण। अब क्या पुलिसवालों को एफ़आइआर लिखवाने भाजपा के मुख्यालय जाना पड़ेगा। बस यही दिन देखना बाक़ी था। #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/3sdb7GiIiE — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 8, 2024
इस मामले में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी और मदन चौहान समेत कई अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अलीनगर थाने पर भारतीय न्याय संहिता की आठ धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने वाली है।
