उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बदले जिलाध्यक्ष, देखिए पूरी सूची

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
BJP
Pic: ANI
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ : प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश के सभी जगह पर संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई लोगों के कार्यकाल पर विराम लगा दिया है और नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

भाजपा में बीते दो महीने से संगठनात्मक फेरबदल को लेकर चर्चा जोर शोर से चल रही थी, जिसमें प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों को बदला जाना था। पहले तो उनको बदला गया है, जिनके दो या दो साल से अधिक का कार्यकाल पूरे हो चुका।

इसके साथ ही साथ जिनके खिलाफ विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय चुनाव तक अपनी जिम्मेदारियां कायदे से नहीं निभाने की शिकायत मिली थी, उन्हें भी हटाया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com