राहुल-अखिलेश और प्रियंका-डिंपल की सीट पर वोट चोरी, भाजपा का पासा पलटने वाला धमाका
BJP News: चुनाव आयोग कांग्रेस और भाजपा के बीच में फंस गया है। राहुल गांधी के बाद अब भाजपा ने भी वोट चोरी का आरोप लगाया है। भाजपा ने राहुल, अखिलेश, प्रियंका, की सीटों पर संदिग्ध वोटरों की खोज की है।
- Written By: Saurabh Pal
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Voter Lista Riging: सत्ता और विपक्ष कथित वोट चोरी को लेकर सीधी टक्कर हो गई है। निशाने चुनाव आयोग है। स्थिति दो पाटन के बीच वाली बन गई है। बिहार में SIR और कथित वोट चोरी पर राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के साथ ही भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। अब भाजपा भी आरोपों की जंग में कूद गई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। इस बार सत्ताधारी दल ने इंडिया गठबंधन के बड़े नेताओं को निशाने पर लिया है। भाजपा ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लोकसभा सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है। भाजपा ने कन्नौज, रायबरेली, मैनपुरी, वायनाड और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्रों में लाखों संदिग्ध मतदाताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं।
रायबरेली के वोटर लिस्ट पर भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
भाजपा ने घुसपैठिया वोट बैंक से वोट चोरी का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का आंकड़ा जारी कर वोट चोरी का आरोप लगाया है। इसमें आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 2,00,089 संदिग्ध मतदाता हैं। कथित तौर पर इसकी सूची भाजपा के पास है, जिसमें 19,512 डुप्लिकेट मतदाता, 71,977 फर्जी पते वाले मतदाता, 15,853 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 92,747 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP में 23 जून को BJP का ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष’, धारा 370 और राष्ट्रवाद होगा मुख्य केंद्र
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
West Bengal Budget: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, DA में 20% की शानदार बढ़ोतरी
महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट: महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर किया कब्जा! नासिक में BJP के बागी ने बिगाड़ा खेल
‘अखिलेश की सीट पर करीब 3 लाख संदिग्ध वोटर’
वहीं भाजपा के अनुसार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में कुल 2,91,798 संदिग्ध मतदाताओं की पहचान की गई है, जिसमें 16,163 डुप्लिकेट मतदाता, 1,53,919 फर्जी पते वाले मतदाता, 25,772 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 74,531 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस सीट से 1,70,922 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
वायनाड में 93 हजार संदिग्ध वोटरः भाजपा
इसके अलावा वायनाड से कांग्रेस सांसद व राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की लोकसभा में 93,499 संदिग्ध मतदाताओं का पता चला है। इनमें 20,438 डुप्लिकेट मतदाता, 17,450 फर्जी पते वाले मतदाता, 4,246 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 51,365 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने करीब 4 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने 64 प्रतिशत वोट हासिल किए थे, जो एकतरफा जीत मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- ‘राहुल गांधी के संपर्क में हैं चंद्रबाबू नायडू’, पूर्व सीएम रेड्डी का बड़ा दावा
‘डिंपल यादव और अभिषेक बनर्जी की सीट पर धांधली’
सपा सांसद डिंपल यादव की लोकसभा सीट मैनपुरी में 2,55,914 संदिग्ध मतदाताओं की पहचान की गई है, जिसमें 14,088 डुप्लिकेट मतदाता, 1,76,078 फर्जी पते वाले मतदाता, 16,216 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 49,532 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं। इस सीट से डिंपल यादव ने 2,21,639 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर 2,59,779 संदिग्ध मतदाताओं का खुलासा हुआ है। इनमें 3,613 डुप्लिकेट मतदाता, 1,55,365 फर्जी पते वाले मतदाता, 290 फर्जी रिश्तेदार वाले मतदाता, 43,947 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 56,564 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं।-एजेंसी इनपुट के साथ
