यूपी: बर्थडे मनाने पहुंचे दोस्तों में खूनी संघर्ष, आपसी झगड़े में 3 युवकों की गोली मारकर हत्या, केक बना कारण!
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बर्थडे का उत्सव मातम में बदल गया। खुशियां बांटने के लिए इकट्ठा हुए दोस्तों के बीच एक छोटे ने झगड़े ने तीन जानें ले लीं। घटना चेहरे पर केक लगाने को लेकर हुई।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
मौके पर तहकीकात करती पुलिस की टीम, फोटो- सोशल मीडिया
Cake Dispute in Bulandshahar: बुलंदशहर में देर रात कुछ दोस्त बर्थडे मनाने के लिए इकट्ठा हुए। जगह थी बर्थडे बॉय की जिम। केक काटा गया और तेज गानों के बीच सब मस्ती कर रहे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरा माहौल बदल दिया। चेहरे पर केक लगाने से शुरू हुए विवाद ने तीन लोगों की जान ले ली।
दोस्तों के बीच की दोस्ती जैसे ही दुश्मनी में बदली वैसे ही एक के बाद एक चली तीन गोलियों ने तीन जानें ले लीं। हादसे में मनीष, अमरदीप और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दोस्त के चेहरे पर केक लगाना बना काल
दरअसल जिम संचालक जीतू का जन्मदिन मनाने के लिए उसके कई सारे दोस्त उसकी जिम में आए थे। तेज बजते गानों के बीच सब झूम रहे थे। केक कटने के बाद जीतू के दोस्तों ने उसके चेहरे पर केक लगाने की कोशिश की, जिस पर वह भड़क गया। इसके बाद हुई मामूली झड़प ने रौद्र रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौच के बाद जीतू और उसके करीबियों ने मनीष, अमरदीप और आकाश को दौड़ा-दौड़ा कर सिर में गोली मार दी। तीनों मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली महंगी करने पर भड़के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, UPPCL चेयरमैन से बोले- कैसे बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज?
वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘वॉश आउट’ और ‘ऑल आउट’ अभियान में पकड़ी 20 करोड़ से अधिक की अवैध शराब और ड्रग्स
पहले पुलिस लौटती थी खाली हाथ, इस बार ‘प्लानिंग’ ने बिगाड़ दी आरोपियों की बात; हिंगना में महुआ किंग का पर्दाफाश
पुणे में जिम संचालक पर जानलेवा हमला, फायरिंग के बाद धारदार हथियार से वार, 4 आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद इलाके में भारी तनाव
जैसे ही मृतकों के घरवालों को घटना की जानकारी हुई, सभी मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे जिम को खंगाला गया और कई साक्ष्य इकट्ठे किए गए। तीनों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीआईजी खुर्जा के भी पहुंचने की सूचना है। पुलिस की टीम ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश भी दे रही है।
यह भी पढ़ें: मोदी और दीदी पर एक साथ भड़के राहुल गांधी, बोले- मुझ पर 36 केस तो ममता पर मेहरबानी क्यों?
बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाले तीनों युवक एक ही परिवार के थे और किसी नेता के परिजन थे। एक साथ तीन हत्याओं के बाद परिजनों में आक्रोश भी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
खुर्जा में मामूली विवाद के बाद तीन युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। -अंतरिक्ष जैन, एसपी देहात
