Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूटान के पीएम दासो शेरिंग तोबगे ने किए रामलला के दर्शन, अपने नाम दर्ज करा ली ये अनोखी उपलब्धि

Uttar Pradesh News: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने अयोध्या में रामलला के दर्शन कर एक अनोखी उपलब्धि हासिल की। वोमंदिर निर्माण के बाद दर्शन करने वाले पहले विदेशी नेता बने।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Sep 05, 2025 | 10:12 PM

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhutan PM Ram Mandir Visit: भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे शुक्रवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया है। अपनी अयोध्या यात्रा के दौरान उन्होंने एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली। मंदिर बनने के बाद पहली बार रामलला के दर्शन करने वाले विदेशी नेता बन गए।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने बताया कि आज भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन किए हैं। उनके साथ भूटान के अन्य संबंधित अधिकारी, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संबंधित अधिकारी और यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही , मेयर इंजीनियर और ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे।

तोबगे ने की राम मंदिर में पूजा-अर्चना

भूटान के पीएम करीब एक घंटे 40 मिनट तक परिसर में रुके। इसके साथ ही कुबेर टीला, जटायु और सप्त मंडपम के मंदिरों में भी दर्शन पूजन किया। उन्होंने लोअर प्लिंथ के चारों ओर लगने वाले म्यूरल के साथ परकोटा की दीवार पर लगने वाले ब्रांज के म्यूरल को भी निहारा। मंदिरों के दर्शन किए और अपने मोबाइल से अनेकों फोटो खींचे।

सम्बंधित ख़बरें

निशानेबाज: गंगा स्नान का मुद्दा रंग लाया शंकराचार्य-योगी विवाद गहराया

कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री? जिनके इस्तीफे से यूपी में मचा बवाल, सरकार को बताया ब्राह्मण विरोधी

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर

‘बुलडोजर बाबा’ से बच्चे ने मांग दी चिप्स, सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े, Video Viral

बताया गया कि पीएम तोबगे को मंदिर की नक्काशी बहुत अच्छी लगी। वह बहुत प्रसन्न थे। भारत के अलावा किसी दूसरे देश के पीएम पहली बार अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पधारे, इस पर लोगों ने खुशी व्यक्त की। पीएम ने रामलला को तीन बार साष्टांग प्रणाम किया और भगवान की आरती के बाद प्रसाद लिया।

सीएम योगी ने किया स्वागत

भूटान सरकार के पीएम और अन्य अधिकारी विशेष विमान से बिहार के गया से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत विदेश मंत्रालय, शासन, प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सीधे राम मंदिर के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें:  CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- आने वाली है नौकरियों की बाढ़

इस दौरान थोड़ी देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया। प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री के सम्मान में जिला प्रशासन द्वारा दोपहर भोज का आयोजन किया गया। भोज में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे, जहाँ से वे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bhutan pm tshering tobgay visits ram lalla achieves unique milestone

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 05:43 PM

Topics:  

  • Ayodhya News
  • CM Yogi Adityanath
  • Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.