-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mukhtar Ansaris Shooter Shoaib Bobby Shot Dead In Barabanki
बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ बरसाईं 15 गोलियां
- Written By: अर्पित शुक्ला
Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। उसे बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई।

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या (Image- Social Media)
Mukhtar Ansari’s Shooter Shoaib Bobby Shot Dead: मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था। जानकारी के अनुसार, उसे बाराबंकी के असैनी इलाके में गोली मारी गई। पुलिस के शुरुआती बयानों के मुताबिक, शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां चलाई गईं। जेलर हत्याकांड में शोएब आरोपी था। लोगों ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बॉबी विपक्षियों के निशाने पर भी आ गया था।
कहा जा रहा है कि लखनऊ की तरफ से आ रही कार को हमलावरों ने निशाना बनाया, जिसमें शोएब सवार था। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि कार सवार शोएब पर करीब 15 राउंड गोली चलायी गयी है। फिलहाल मौके से कारतूस के पांच खाली खोखे बरामद किए गए हैं।
मौके पर ही हो गयी मौत
गोली लगने के बाद मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस शोएब को तुरंत अस्पताल ले गई है। हालांकि मौके पर ही शोएब की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में जुट गए हैं। बाराबंकी पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भयभीत हैं और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्क हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
एक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
TMC बागी सांसदों के NCPI में विलय को मिली मंजूरी, बिना चुनाव लड़े बनी पांचवी सबसे बड़ी पार्टी
27 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा: खुद को ‘मृत’ घोषित कर बना ‘जमील’, भोपाल में पकड़ा गया ₹50 हजार का इनामी
पूर्व पीएम देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, बेंगलुरु के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस; परिवार में शोक
बताया जा रहा है कि इस तरह से हत्या की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का निर्देश दिया। बाराबंकी पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस अब आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस शोएब बॉबी का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में सामने आया था। इसके अलावा बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े कई मुकदमे दर्ज थे। कुछ लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में गैंग के भीतर वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की चर्चाएं भी सामने आई थीं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं है।
साथ ही साथ ये भी बताया जा रहा है कि एडीजी जोन लखनऊ भी हत्या की सूचना के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
Mukhtar ansaris shooter shoaib bobby shot dead in barabanki
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: समुद्र के नीचे देश की पहली रेल टनल का काम शुरू; 12 मंजिला गहरा शाफ्ट बनकर तैयार
Jul 18, 2026 | 08:36 PMएक घंटे में छोड़ दूंगा पद, अगर…बागी नेताओं को अभिषेक की चुनौती; बोले- वो डरपोक हैं, लड़ना नहीं चाहते
Jul 18, 2026 | 08:27 PMकाशी को पीएम मोदी की नई सौगात: छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, पहले सफर में समय से पहले पहुंची ट्रेन
Jul 18, 2026 | 08:23 PMराम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
Jul 18, 2026 | 08:13 PMहिंदू धर्म की चंदन की लकड़ी में दीमक लग गई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- मेरी नरमी….
Jul 18, 2026 | 08:11 PMबेटी-दामाद ने घर से निकाला…अब खेत पर भी कब्जे की साजिश, जबलपुर में पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 18, 2026 | 08:08 PMBPSC 72nd Exam Cancelled: 26 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली, लाखों छात्रों को लगा बड़ा झटका
Jul 18, 2026 | 08:07 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM













