-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bankers Also Praised The Development And Vision Of The Yogi Government Said Uttar Pradesh Is Becoming The Best State For Investment
योगी सरकार के विकास और विजन को बैंकर्स ने भी सराहा, कहा- निवेश के लिए उत्तर प्रदेश बन रहा सबसे बेहतर राज्य
- Written By: अमन दुबे

मुंबई : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मुंबई के होटल ताज में विभिन्न बैंकों (Various Banks) और वित्तीय संस्थाओं (Financial Institutions) के प्रमुखों से मुलाकात की। इसके बाद ये बैंकर्स (Bankers) भी योगी सरकार (Yogi Government) की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित नजर आए। उन्होंने प्रदेश में किए गए आमूलचूल बदलावों, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉ एंड ऑर्डर में हुए सुधारों के प्रति विश्वास जताया। साथ ही निवेश के लिए उत्तर प्रदेश को सबसे उत्तम प्रदेश बताया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान बैंक प्रमुखों को देश के सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों और सुधारों की जानकारी देते हुए उनसे प्रदेश के विकास में सहयात्री बनने की अपील की।
यूपी का ट्रांसफॉर्मेशन काबिले तारीफः उदय कोटक
कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई आगमन से हम काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो स्टेबिलिटी आ रही है, कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हो रही है, लोगों का भरोसा और विश्वास मजबूत हो रहा है, उसे देखते हुए बैंकर और फाइनेंशियल सिस्टम का हिस्सा होने के नाते हम काफी खुश हैं। 25 करोड़ की आबादी वाले इस प्रदेश ने जिस तरह खुद को बदला है, वह काबिले तारीफ है। इकॉनमिक डेवलपमेंट के लिए प्रोग्रेसिव पॉलिसीज, 19 लाख से अधिक एमएसएमई, इंफ्रास्ट्रक्चर, सेक्टर डेवलपमेंट, स्टार्टअप इकोकल्चर ने हमारे विश्वास को और मजबूत किया है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश की ग्रोथ में बड़ा योगदान देने की ओर बढ़ रहा है।
'अर्थ नगरी' मुंबई में UPGIS-2023 के लिए रोड शो… https://t.co/Y5jnfcq0t5 — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) January 5, 2023
व्यापारिक समुदाय का यूपी में बढ़ा विश्वास
एसबीआई के सीएमडी दिनेश कुमार खारा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सेफ्टी और सिक्योरिटी में जो बदलाव देखने को मिला है, उसने यहां निवेश के लिए उत्सुक व्यापारिक समुदाय और औद्योगिक घरानों का विश्वास बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी निवेश किया गया है। रोड और बिजली जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रमुख तत्वों में सुधार बेहद सराहनीय है। ये किसी भी इंडस्ट्री को सेटअप करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण तत्व हैं। प्रदेश सरकार अपनी जीएसडीपी को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए कृषि को ग्रोथ प्रदान करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। साथ ही इंडस्ट्रीज को बढ़ाने के लिए माहौल देने के साथ-साथ सरकार नए निवेशकों को स्टार्टअप मैकैनिज्म के तहत निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है। प्रदेश में सड़कों को लेकर काम हुए हैं। यह प्रदेश में लॉजिस्टिक से जुड़े क्षेत्रों में एक अच्छा अवसर है।
यूपी सरकार की पहल सराहनीय
सिडबी के चेयरमैन और एमडी शिव सुब्रमण्यम रमण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि प्रदेश में इंडस्ट्रियलाइजेशन में एमएसएमई मुख्य भूमिका निभा रहा है। सिडबी उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। सिडबी का मुख्यालय भी लखनऊ में है। हम बीते कई वर्षों से साथ काम कर रहे हैं, लेकिन बीते कुछ महीनों में सरकार ने एमएसएमई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए जो पहल की है, वह वाकई शानदार है। इसमें क्रेडिट गारंटी स्कीम से लेकर माइक्रो और स्मॉल इंडस्ट्रीज के लिए लोन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। हम प्रदेश सरकार के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जुड़े हुए हैं। हमने आईआईटी कानपुर के साथ इंक्यूबेशन सेंटर के लिए हाथ मिलाया है। आईआईटी बीएचयू के साथ भी हम हाथ मिलाने जा रहे हैं। हम मुरादाबाद में एक ग्रीनिंग प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं, जहां कोल फर्निश को पीतल निर्यातकों के लिए गैस फर्निश में परिवर्तित कर रहे हैं। यूपी सरकार प्रदेश में एमएसएमई विकास के लिए काफी प्रयास कर रही है। एफिशिएंट मशीनरी लगाने समेत कई बड़ी परियोजनाओं के लिए हम 1500 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
तीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
यूपी सरकार का मुख्य फोकस विकास पर
एग्जिम बैंक की एमडी हर्षा बांगरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने में बैंकिंग समुदाय की ओर से सहयोग ही आज की बैठक की प्रमुख थीम थी। मुख्यमंत्री ने इंडिया विजन के तहत हमसे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में और अधिक सहयोग की अपेक्षा की है। आकार के संबंध में योगदान की आवश्यकता को उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छी तरह से महसूस किया है। हमसे इसके आंकड़े भी साझा किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी विकास हुआ है। चाहे वो क्रिटिकल रिसोर्सेज हो, जो सभी तरह के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट या एग्री सेक्टर डेवलपमेंट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके अलावा हमारी कई और मुद्दों पर बात हुई, जिनमें प्रदेश में स्पिरिचुअल टूरिज्म का विकास भी बेहद अहम बिंदु था। मैंने प्रदेश सरकार में काफी ग्रहणशीलता महसूस की, चाहे वो प्रस्तावों को स्वीकृत करने से जुड़ी हो या तमाम नीतियों में बदलाव से जुड़ी हो। मुख्य बात ये है कि यूपी सरकार का सारा फोकस विकास पर है।
Bankers also praised the development and vision of the yogi government said uttar pradesh is becoming the best state for investment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














