बलिया में खूनी तांडव: पत्नी से विवाद का ऐसा खौफनाक अंत; मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा
Ballia Double Murder Case: ससुराल में विवाद होने के कारण पिछले कुछ महीनों से वह अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। पड़ोसी का घर फांदकर पति पहुंचा घर के अंदर।
- Written By: अमन मौर्या
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Ballia Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डबल मर्डर की खबर सामने आई है। बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछईपुर गांव के निवासी एक युवक ने अपनी सास-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी यहीं तक नहीं रुका। उसने ससुर और अपने 3 साल के बेटे पर भी हमला किया। इसमें ससुर और बेटा घायल हो गया है। घायल ससुर को तुरंत वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी है।
पति-पत्नी में था विवाद
चाकू से हमले में बेटे अवि को छोड़कर बाकी तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीनों को रात तीन बजे जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने प्रीति और सुशीला को मृत घोषित कर दिया और ससुर अंतू को वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की खोज कर रही है। घटनास्थल पर स्वाट, सर्विलांस टीम, फील्ड यूनिट आदि टीमें मौजूद हैं। मामले के प्रारंभिक जांच में आरोपी का पत्नी से विवाद का पता चला है।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी: बर्थडे मनाने पहुंचे दोस्तों में खूनी संघर्ष, आपसी झगड़े में 3 युवकों की गोली मारकर हत्या, केक बना कारण!
हरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
गाजीपुर की ‘बेटी’ के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मचा कोहराम; सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
बेटे के साथ रहती थी मायके में
जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछईपुर गांव के निवासी अंतू गुप्ता(55) ने अपनी बेटी प्रीति(22) की शादी गड़वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंहाचवर गांव निवासी अमित गुप्ता से कुछ साल पहले की थी। प्रीति के ससुराल में विवाद होने के कारण पिछले कुछ महीनों से वह अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। प्रीति का पति अमित ससुराल में पड़ोसी के घर की दीवार के सहारे घर के अंदर पहुंचा। घर में मौजूद पत्नी प्रीति, सास सुशीला, ससुर के साथ अपने पुत्र अवि पर चाकू से हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें- गाजीपुर की ‘बेटी’ के लिए दिल्ली से लखनऊ तक मचा कोहराम; सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
नाबालिग किशोरियों के अपहरण में केस दर्ज
इस घटना के अलावा बलिया जिले के ही गड़वार थाना क्षेत्र के दो नाबालिग किशोरियों के अपहरण की भी खबर आई है। मामले में अब तक दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव से दो व्यक्तियों के सामूहिक शिकायत के आधार पर शनिवार को गांव के ही लव कुमार और मिठनपुर गांव के अजय कुमार के खिलाफ BNS की अपहरण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिली है कि दोनों युवकों ने 23 अप्रैल को 13 और 14 वर्षीय दो किशोरियों को अगवा किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हितेश कुमार ने रविवार को बताया कि शिकायत दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
