बागपत में एमएलसी चुनाव की तैयारी तेज; 23 अक्टूबर को 21 बूथों पर होगा मतदान, 3,735 मतदाता करेंगे वोट

Meerut MLC Election 2026: बागपत में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिले में 7 मतदान केंद्रों पर 21 बूथ बनाए गए हैं।
Baghpat Prepare for UP Legislative Council Elections 2026, Voting on October 23 at 21 Booths
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Meerut Graduate Constituency Election: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की घोषणा के क्रम में आज जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं मतदान कार्मिक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को गंभीरता से समझें तथा भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी कहा कि किसी भी अधिकारी की कार्यक्षमता का वास्तविक आकलन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में होता है। सभी कार्मिक टीम भावना, आपसी समन्वय एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा असमंजस की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Baghpat Prepare for UP Legislative Council Elections 2026, Voting on October 23 at 21 Booths
Varanasi: स्नातक चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, बूथ से मतदाता तक पहुंचने की रणनीति तैयार

23 अक्टूबर को होगा मतदान

जिलाधिकारी ने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जनपद बागपत में 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। जनपद में कुल 7 मतदान केंद्रों पर 21 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 7 बूथ निर्धारित हैं। जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 3,982 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 2,579 पुरुष एवं 1,403 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3,735 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,906 पुरुष एवं 1,829 महिला मतदाता हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए 84 मतदान कार्मिक, 3 जोनल मजिस्ट्रेट, 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 21 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। मतदान जनपद के बागपत, बड़ौत, छपरौली, पिलाना, बिनौली एवं खेकड़ा विकासखंडों तथा नगर पालिका बड़ौत में निर्धारित मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा।

निर्वाचन नियमों का कड़ाई से करें अनुपालन

मेरठ जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों, प्रक्रियाओं एवं आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों एवं निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी रखें, जिससे मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Baghpat Prepare for UP Legislative Council Elections 2026, Voting on October 23 at 21 Booths
आगरा में चांदी लूटकांड का खुलासा: पूर्व बस चालक निकला मास्टरमाइंड, पांच आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मतदेय स्थल पर मतदाता इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर न आएं तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।‌निर्वाचन संबंधी तैयारियों के क्रम में सभी संबंधित मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण 16 अक्टूबर 2026 को दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक के निर्वाचन के संबंध में सेक्टर मजिस्ट्रेट ,पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण प्रधानाचार्य सतवीर सिंह द्वारा बहुत ही सरल और सहज भाषा में उदाहरण के साथ दिया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, समस्त उपजिलाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com