-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Babri Masjid Will Never Be Built Till Doomsday Why Yogi Adityanath Got Angry
‘कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद’, अब क्यों आगबबूला हो गए योगी आदित्यनाथ? जानिए किसे दे डाली चेतावनी
- Written By: अभिषेक सिंह
Uttar Pradesh News: भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। उन्होंने बाराबंकी में बाबरी मस्जिद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Yogi Adityanath: भारतीय जनता पार्टी के ‘फायरब्रांड’ नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। उन्होंने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। साथ ही एक चेतावनी भी दी है।
सीएम योगी ने मंगलवार को बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। उनको जब संकट आता है तो राम याद आते हैं। बाकी समय में राम को भूल जाते हैं। यही वजह है कि भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं।
‘कयामत का दिन कभी नहीं आएगा’
योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि रामद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे और बाबरी ढांचे का ख्वाब देख रहे थे, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत
दतिया उपचुनाव: दलीय जंग से बड़ी भीतरघात की चिंता, नरोत्तम के इर्द-गिर्द सिमटा मुकाबला; रण में मात्र 3 दिन शेष
यूपी में कहर बरपाने लगा मानसून: 75 जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे’
मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत में कायदे से रहना सीखो…यहां का कानून मानो। अगर कानून मानोगे और कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। नहीं तो रास्ता कहां जाता है? अगर कोई कानून तोड़ता है, तो सीधा जहन्नुम जाता है। अगर कोई कानून तोड़कर स्वर्ग जाने का सपना देख रहा हो तो वह कभी पूरा नहीं होगा।”
‘बाबरी का ढांचा दोबारा नहीं बनेगा’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हमने कहा था, ‘राम लला, हम आएंगे- मंदिर वहीं बनाएंगे।’ मंदर बन गया न…और वहीं पर बना है।” उन्होंने कहा कि आज फिर हम कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी बाबरी मस्जिद का ढांचा दोबारा नहीं बनेगा। जो लोग कयामत के दिन का सपना देखते हैं, वे सड़-खप जाएंगे। वह दिन कभी नहीं आने वाला है।
यह भी पढें: जीरो बड़ा है या 18…बजट पहले या US डील? अखिलेश यादव ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, बजट पर बहस बढ़ाएगी बवाल?
योगी ने कहा कि कुछ लोग जो विकसित भारत की बात को पचा नहीं पा रहे हैं, वे साजिश कर रहे हैं। 2017 से पहले भी उत्तर प्रदेश था। कोई त्योहार नहीं मनाया जा सकता था। बेटियां, मंदिर और स्कूल कुछ भी सुरक्षित नहीं था। राह चलते लूट होती थी। गरीबों की जमीन हड़प ली जाती थी। लेकिन अब जो कोई भी कानून तोड़ेगा उसे ऐसी कड़ी सजा मिलेगी कि सात पीढ़ियां इसे याद रखेंगी।
Babri masjid will never be built till doomsday why yogi adityanath got angry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
Jul 27, 2026 | 08:42 PMरीवा: बछड़ा गोद में लेकर कलेक्टर दफ्तर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक, गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग
Jul 27, 2026 | 08:40 PMJKSSB Warder Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 288 वार्डर पदों पर भर्ती, ₹63,200 तक मिलेगी सैलरी
Jul 27, 2026 | 08:38 PMTGT अंग्रेजी भर्ती विवाद: आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों पर एक्शन, आयोग ने विशेषज्ञों के खिलाफ कार्रवाई के दिए संकेत
Jul 27, 2026 | 08:32 PMBank of Baroda Data Leak से मचा हड़कंप, 1TB डेटा लीक के दावे पर बैंक का बड़ा बयान, ग्राहकों को क्या करना होगा?
Jul 27, 2026 | 08:31 PMइंदौर नगर निगम घोटाले में ED का बड़ा एक्शन; 32 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
Jul 27, 2026 | 08:25 PMIBPS Clerk 2026 Short Notice जारी, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें परीक्षा तिथि और चयन प्रक्रिया
Jul 27, 2026 | 08:24 PMवीडियो गैलरी

PoK पर राजनाथ सिंह की दो-टूक, पाकिस्तान में मची खलबली! Video
Jul 27, 2026 | 07:59 PM
नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM













