राम मंदिर चढ़ावा विवाद: इस्तीफे से नहीं माने बीजेपी नेता, बोले- जेल भी जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
Ram Mandir Donation Scam:राम मंदिर चढ़ावा मामले में FIR के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे से विवाद और गहरा गया है। बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने इस्तीफे से असंतोष जताई।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
चंपत राय और अनिल मिश्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
BJP Leader Statement Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला अब तुल पकड़ चुका है। जहां एक तरफ इस मामलें में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में SIT की जांच के बाद चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आने के बाद जांच के आधार पर पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव को गिरफ्तार किया था।
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
वहीं दूसरी तरफ इस मामले अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक चंदा चोरी मामले को लेकर FIR दर्ज होने से पहले गुरूवार को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक अहम बैठक बुलाई गई थी। जिसमें संगठन के कई अहम पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। जिसके बाद आज शुक्रवार को चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है।
इस्तीफे से संतुष्ट नहीं बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह
लेकिन इस मामले में श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भी बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह खुश नजर नही आए। बीजेपी नेता डॉ. रजनीश ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। बीजेपी नेता ने कहा कि वह केवल इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हैं, इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई और सख्त होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
चंपत राय के इस्तीफे पर पूर्णिमा कोठारी का बड़ा बयान: ‘यह राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश’
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी
दबाव में दिया इस्तीफा
बीजेपी नेता डॉ रजनीश ने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा जेल भी जाएंगे। मीडिया से बातचीत में डॉ रजनीश ने कहा कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सख्त होनी चाहिए और उनकी संपत्तियों की भी जांच होनी चाहिए। बीजेपी नेता ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री और SIT की कार्रवाई पर पूरा भरोसा है। जांच पूरी होने के बाद और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
रजनीश सिंह ने कहा कि जब उनपर आरोप लगे थे तभी दोनो को इस्तीफा दे देना चाहिए था। अनिल मिश्रा की संपत्ति लगातार बढ़ रही थी। इन्होंने इस्तीफा देने में देर कर दिया और दबाव में इस्तीफा दिया है। इनका इस्तीफा नैतिकतावश नहीं था।
जेल जाएंगे चंपत राय और अनिल मिश्रा
बीजेपी नेता ने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा दोनों जेल जाएंगे। अनिल मिश्रा के खिलाफ सबूत की आवश्यकता नहीं है, उनका आलीशान घर ही उनके द्वारा किए गए घोटाले का सबूत है। SIT ने मजबूत साक्ष्य पेश किया होगा तभी इन्होंने इस्तीफा दिया है।
