Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। SIT जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 26, 2026 | 05:35 PM

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी

Follow Us
Follow Us:

Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर से चंदा चोरी मामले में आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस ने जिन 8 आरोपियों को अरेस्ट किया था, कोर्ट ने उन्हें तीन दिन यानी सोमवार तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फैजाबाद कोर्ट के सामने पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी मांगी थी।

सबी आरोपियों को मजिस्ट्रेट निवेदित के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने पुलिस को सभी 8 आरोपियों की कस्टडी सौंपी है। वहीं सोमवार को पुलिस आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश कर सकती है और पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

इन 8 लोगों की हुई है गिरफ्तारी

इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच के बाद चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आने का दावा किया गया था। जांच के आधार पर पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव को गिरफ्तार किया था।

सम्बंधित ख़बरें

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात

42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!

रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल! चढ़ावा चोरी को बताया ‘महापाप’, बोले- FIR तो सिर्फ दिखावा

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चंदा चोरी मामले के बाद अयोध्या के श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दो ट्रस्टियों के एक साथ इस्तीफा देने के बाद यूपी में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, चंदा चोरी मामले को लेकर FIR दर्ज होने से पहले, कल अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में संगठन के कई अहम पदाधिकारी शामिल हुए थे।

गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे – सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में कहा, “अयोध्या की घटना के बारे में हमने कहा था कि एक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाई गई है। जैसे ही SIT की रिपोर्ट आएगी, हम कार्रवाई शुरू कर देंगे। जैसा कि आपने देखा, SIT की रिपोर्ट आई और तुरंत कार्रवाई की गई।”

यह भी पढ़ें- 42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!

जनता को भरोसा दिलाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैंने जो कहा था, ‘हम सच सामने लाएंगे’ हम उस पर कायम रहेंगे। हम जनता के भरोसे का कोई भी गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं करेंगे। लेकिन भाइयों और बहनों, मैं आप सभी से और पूरे राज्य के लोगों से यह भी कहना चाहता हूं। मैं श्री राम के भक्तों से भी अपील करना चाहता हूं। जो लोग आज आपत्ति जता रहे हैं और विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं है। ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था और उनके होने पर सवाल उठाए थे।”

Ram mandir donation row 8 accused sent to 14 days judicial custody ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 05:04 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ayodhya Ram Mandir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.