Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर चढ़ावा केस: सोने की ईंट से SIT जांच तक, जानिए अब तक की पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा अनियमितता मामले में एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाया, कई अहम लोगों से पूछताछ जारी। सोने की ईंट और आभूषणों से जुड़े दावों की भी जांच तेज।

  • Written By: दिव्या सिंह
Updated On: Jun 19, 2026 | 10:55 AM

राम मंदिर (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

SIT Investigation Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला पूरे देश में चर्चा में है। SIT ने मामले में जांच तेज कर दी है। मंदिर ट्रस्ट के ऑडिट डिपार्मेंट से लेकर SBI की शाखा तक सभी से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम ने एक बार फिर राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और गोपाल राव से पूछताछ की है। मंदिर के पुजारी से हीरा जड़ित हार और चरण पादुका को लेकर सवाल किए गए, जबकि आभूषणों की देखरेख से जुड़े कृष्ण देव तिवारी के पास कथित सोने की ईंट या उससे संबंधित कोई रसीद नहीं मिली।

एसआईटी सीसीटीवी फुटेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। अब तक 60 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर मामले की समीक्षा कर सकते हैं। जांच के दौरान दानपात्रों से प्राप्त नकदी, सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात और अन्य बहुमूल्य वस्तुओं के प्रबंधन से जुड़े दस्तावेजों की भी समीक्षा की जा रही है।

टिन्नू यादव और गोपाल राव से दोबारा पूछताछ

एसआईटी ने गुरुवार को राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और गोपाल राव से फिर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर के पुजारी से हीरा जड़ित हार और चरण पादुका के संबंध में भी जानकारी ली गई। पुजारी ने बताया कि भगवान को अर्पित करने के बाद उक्त आभूषण टिन्नू यादव को लौटा दिए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

लोक निर्माण विभाग की बैठक में सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, कहा- विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं

चंदा चोरी विवाद के बीच 7.30 घंटे अयोध्या में रुकेंगे CM योगी! प्रशासनिक निर्देश के जरिए चंपत राय से बनाई दूरी

8 महीने का सीसीटीवी डेटा गायब! अयोध्या राम मंदिर चंदा घोटाले में SIT की जांच तेज, 250 लोगों से की पूछताछ

‘गोमाता को कटने नहीं देंगे और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे’, कानपुर में सीएम योगी ने लिया संकल्प

वहीं, टिन्नू यादव ने पूछताछ में दावा किया कि सोने को गलाकर ईंट बनाने की योजना थी। हालांकि, आभूषणों की देखरेख से जुड़े कृष्ण देव तिवारी के पास न तो कोई सोने की ईंट मिली और न ही उससे संबंधित कोई दस्तावेज या रसीद बरामद हुई।

कौन हैं टिन्नू यादव और गोपाल राव?

राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव पहले ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। बाद में विश्व हिंदू परिषद से जुड़ाव बढ़ने के बाद उन्हें राम मंदिर में चढ़ावे की गणना से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं गोपाल राव चढ़ावे की राशि की गिनती प्रक्रिया के प्रभारी बताए जाते हैं और विश्व हिंदू परिषद में केंद्रीय मंत्री पद पर हैं।

100 से अधिक लोगों से पूछताछ

जांच एजेंसियां अब तक मंदिर कर्मचारियों, सेवादारों और चढ़ावा प्रबंधन से जुड़े 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। कई व्यक्तियों से एक से अधिक बार पूछताछ की गई है ताकि बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जा सके। एसआईटी ने ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को भी चेन्नई से तलब कर कई घंटे तक पूछताछ की।

सीसीटीवी और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच

जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चढ़ावे के संग्रह और बैंक में जमा होने के बीच किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई या नहीं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘बिना आग धुंआ नहीं उठता’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में खुलकर बोले बृजभूषण सिंह; सीएम योगी की ओर किया इशारा

आज अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

जांच के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे। वह हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ-साथ जांच की प्रगति की भी जानकारी ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके कार्यक्रम से ट्रस्ट के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों को फिलहाल दूर रखा गया है।

Ram mandir donation controversy sit reopens interrogation of tinnu and gopal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 10:55 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • CM Yogi Adityanath
  • SIT Investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.