Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

4 महीने मौन रहेंगे चंपत राय, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद बड़ा फैसला; देवशयनी एकादशी से लिया मौन व्रत

Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद चंपत राय ने देवशयनी एकादशी से चार महीने की साधना और रोजाना 6 घंटे का मौन व्रत शुरू किया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 26, 2026 | 04:58 PM

चंपत राय (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Champat Rai Silence Vow: अयोध्‍या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद चंपत राय ने अयोध्या में ही देवशयनी एकादशी पर चार महीने की साधना शुरू कर दी है। इस दौरान वो मौन व्रत रखेंगे। एकादशी से चार महीने तक चंपत राय रोज 6 घंटे (सुबह 6 से 12 बजे तक) का मौन व्रत रखेंगे।  इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के हस्ताक्षर वाले ID कार्ड और एंट्री पास को कुछ समय के लिए फिर से मान्य कर दिया गया है।

उन्हें एक अंतरिम व्यवस्था के तहत फिर से मान्य कर दिया गया है, ताकि मंदिर में निर्माण और रखरखाव का काम बाधित न हो। मंदिर के सूत्रों ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले जिन पहचान पत्रों और एंट्री पास को हाल ही में अमान्य घोषित कर दिया गया था, उन्हें एक अंतरिम व्यवस्था के तहत फिर से मान्य कर दिया गया है, ताकि मंदिर में निर्माण और रखरखाव का काम बाधित न हो।

चढ़ावा चोरी विवाद के बाद लागू की गई व्‍यवस्‍था

मंदिर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय के हस्ताक्षर वाले ID कार्ड और एंट्री पास पर प्रतिबंध का असर संग्रहालय, ट्रस्ट कार्यालय, चारदीवारी और विश्राम गृह सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं के समन्वय और निगरानी पर पड़ रहा था, इसीलिए यह व्यवस्था लागू की गई। यह घटनाक्रम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर उठे विवाद और मंदिर ट्रस्ट में हुए प्रशासनिक बदलाव के बीच सामने आया है।

सम्बंधित ख़बरें

मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO

सरकार ने गठित की नई एसआईटी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप राम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए नई एसआईटी का गठन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने तीन सदस्यीय नई एसआईटी बनाई है, जिसका नेतृत्व आईजी किरण एस को सौंपा गया है। एसआईटी के अन्य सदस्यों में अयोध्या के डीआईजी सोमेन वर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट के प्रदेश सरकार को दिया था निर्देश

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में नई एसआईटी बनाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जांच की स्टेटस रिपोर्ट 27 जुलाई को सौंपी जाए।

ये भी पढ़ें- मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

बता दें कि अयोध्या पुलिस ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर गबन को लेकर अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच टीम ने नकदी, गाड़ियां, निवेश से जुड़े दस्तावेज और अन्य संपत्तियां बरामद की हैं, जिन्हें कथित तौर पर गबन किए गए फंड से खरीदा गया था।

Champat rai four month silence vow after ram temple trust resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 04:58 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.