अयोध्या : आज फिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ, जानें एक ही साल में दो वर्षगांठ कैसे
अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की आज पहली वर्षगांठ हैं। आज ही के दिन यानी 22 जनवरी 2024 को रामलला अयोध्या के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए थे।
- Written By: राहुल गोस्वामी
अयोध्या राम मंदिर
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की आज पहली वर्षगांठ हैं। आज ही के दिन यानी 22 जनवरी 2024 को रामलला अयोध्या के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। हालांकि इस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव बीते 11 जनवरी को मनाई गई थी। इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बीते 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने की घोषणा की थी।
जानकारी दें कि, आज राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ को लेकर मंदिर परिसर को 50 क्विंटल से भी अधिक के फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा यहां के वीआईपी गेट को भव्य तरीके से सजाया गया है। वहीं अन्य प्रमुख द्वारों पर भी फूलों से सजावट हुई है। वहीं नगर निगम ने कार्यक्रम और महाकुंभ को देखते हुए इस बार पेड़ों पर भी झालर लाइट लगाने का निर्देश दिया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Ram Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
गौरतलब है कि, हिंदू पंचांग के मुताबिक, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पिछले साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को हुई थी। वहीं तब ग्रेगोरियन कैलेंडर में 22 जनवरी 2024 की तारीख थी। वह इस साल पौष शुक्ल पक्ष द्वादशी की तिथि 11 जनवरी को पड़ी थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई जानी-मानी हस्तियां इस समारोह में शामिल हुई थीं।
जानकारी दें कि, आज से ठीक एक वर्ष पहले यानी बीते 22 जनवरी 2024 अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रामलाला के मंदिर का उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह किया गया था। तब यह मंदिर साल 2024 में सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा था।
UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि, भक्तों के करीब 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जन्मभूमि पर भगवान राम अपने इस भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। यह देख सभी की आंखें नम हो गई थी। संपूर्ण विश्व में यह दृश्य देखा गया था। देखा जाए तो इस मंदिर को पूरा करके रामलला की मूर्ति स्थापित करना किसी चमत्कार से भी कम नहीं था।
