Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फाइनल हो गई 50 एकड़ जमीन…राम नगरी अयोध्या को मिलेगा सबसे बड़ा म्यूजियम, टाटा खर्च करेगा 750 करोड़

राम मंदिर संग्रहालय के लिए सरयू नदी के तट पर गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के पास 50 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। इस भव्य मंदिर संग्रहालय का निर्माण देश की प्रसिद्ध वास्तुकार वृंदा सोमैया की देखरेख में किया जाएगा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 26, 2025 | 12:46 PM

राम मंदिर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या: रामनगरी में भव्य और अनूठा संग्रहालय बनने जा रहा है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के पैसे से देश का पहला मंदिर संग्रहालय बनेगा। इसमें पूरे देश की मंदिर परंपरा, इतिहास की झलक दिखेगी।

सरयू किनारे गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के पास 50 एकड़ भूमि मंदिर संग्रहालय के लिए चयनित की गई है। इस भव्य मंदिर संग्रहालय का निर्माण देश की मशहूर वास्तुकार वृंदा सोमया की देखरेख में होगा।

संग्रहालय भारत के हजारों वर्षों पुराने मंदिर स्थापत्य, कला और संस्कृति को एक स्थान पर समेटेगा। यह संग्रहालय न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि शोधार्थियों, पर्यटकों और कला प्रेमियों के लिए भी एक अद्वितीय आकर्षण होगा।

सम्बंधित ख़बरें

क्रिकेट खेलने निकला लड़का बना फरिश्ता, नदी में कूदकर डूबती महिला की जान बचाई-Video वायरल!

यूपी में बच्ची से रेप के दोषी पर कोर्ट का सख्त आदेश, बोला-इसे तब तक फंदे से लटकाओ, जब तक जान न निकले

UP News: सहारनपुर में मस्जिद में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल, पत्थरबाजी से इलाके में तनाव

कानपुर में फर्राटा भरती कार में दरिंदगी, युवती को घर के बाहर से अगवा कर गैंगरेप, वर्दीधारी भी शामिल!

रामनगरी में युवाओं, विदेशियों को सनातन संस्कृति और सभ्यता के प्रतीकों, विशेषताओं से अवगत कराने के लिए यहां कोई ऐसी जगह नहीं है, जहां एक छत के नीचे वह सभी पहलुओं से रूबरू हो सकें। मंदिर संग्रहालय इस कमी को पूरा करेगा।

संग्रहालय निर्माण को लेकर शासन के निर्देश पर एक टीम ने विगत दिनों अयोध्या का दौरा किया था। इसके निर्माण का पूरा खर्च टाटा संस उठाएगा। कंपनी 650 करोड़ रुपये मंदिर संग्रहालय के निर्माण पर और 100 करोड़ रुपये आस-पास इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी। उपनिदेशक पर्यटन आरपी यादव ने बताया कि योजना को पहले ही कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।

संग्रहालय में बनाए जाएंगे अलग-अलग प्रकल्प संग्रहालय में अलग-अलग प्रकल्प बनाए जाएंगे। एक में मंदिरों की शैली, दूसरे में हजारों साल पुराने मंदिरों की तकनीक तो किसी में विदेश में स्थित हिंदू धर्म के मंदिरों की जानकारी होगी।

संग्रहालय में मंदिरों के कई प्राचीन मॉडल भी होंगे। मंदिर का विकास कब से शुरू हुआ, किस-किस शैली के मंदिर बने। आज तक मंदिर का निर्माण का क्रम कैसे आगे बढ़ा इन सबकी जानकारी मिल सकेगी।

यूपी में कांग्रेस के इस दांव ने बढ़ा दी ‘बाबा’ की टेंशन…2027 में होगा असली ‘खेला’, बढ़ गई मायावती की भी धड़कन!

संग्रहालय की विशेषताएं

यह प्रस्तावित संग्रहालय भारत के विभिन्न राज्यों में स्थित प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक मंदिरों की वास्तुकला, मूर्तिकला और धार्मिक महत्व को प्रदर्शित करेगा। इसके अंतर्गत देश के प्रसिद्ध मंदिरों की मिनी प्रतिकृतियां, शिलालेख, मूर्तियां, चित्र, डिजिटल गैलरी भी होगी, जिसमें आगंतुक भारत की सांस्कृतिक विविधता को करीब से अनुभव कर सकेंगे। यहां पुरातत्व, कला, इतिहास और धार्मिक ग्रंथों पर शोध को बढ़ावा दिया जाएगा।

Ayodhya ram mandir museum tata 750 crore land finalised

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 12:46 PM

Topics:  

  • Ayodhya
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.